▪ Sunday, 29 November 2026 स्थान पहचान रहे हैं...
ब्रेकिंग न्यूज़ ऑनलाइन सट्टा खेलते आदतन सटोरिया गिरफ्तार, मोबाइल में मिली सट्टा-पट्टी, लाखों के UPI लेन-देन का खुलासा · हाथी को ट्रैक्टर से छेड़ना पड़ा भारी: वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार, ट्रैक्टर जब्त · सीएसईबी चौकी पुलिस की मुस्तैदी: बुधवारी मैदान में रेत विवाद पर दो गुटों में खूनी संघर्ष टला, 10 आरोपी एक साथ गिरफ्तार · शासकीय कार्य में बाधा डालना पड़ा महंगा: आबकारी टीम से हुज्जतबाजी करने वाली दो महिला आरोपी सलाखों के पीछे · 44 वर्षों से आस्था का केंद्र: टीपी नगर की बंगाली चाल में गूंज रहे मां दुर्गा के जयकारे सभी ब्रेकिंग न्यूज़ देखें
न्यूज़

बालको ने भटगांव में किया सामुदायिक भवन का लोकार्पण

प्रोजेक्ट निर्माण के तहत 1,800 से अधिक लोगों को मिलेगी सामुदायिक सुविधा

कोरबा। भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने अपनी सामुदायिक विकास पहल प्रोजेक्ट निर्माण के तहत भाटगांव में नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। एक महत्वपूर्ण सामुदायिक परिसंपत्ति के रूप में विकसित इस भवन को स्थानीय समुदाय को समर्पित किया गया है। इससे 1,800 से अधिक लोगों को सामाजिक आयोजन, बैठक और सामुदायिक विकास कार्यक्रमों के लिए साझा स्थान उपलब्ध होगा।

लोकार्पण समारोह में बालको की मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी श्रीमती अंजलि पवार तथा चुईया पंचायत की सरपंच श्रीमती पूजा कुमारी राठिया उपस्थित रहीं। यह पहल आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने और लोगों के जीवन स्तर को बेहतर बनाने के प्रति बालको की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

इस अवसर पर भाटगांव के स्थानीय निवासी श्री श्यामलाल ने कहा, “पहले उपयुक्त स्थान के अभाव में सामुदायिक आयोजन और सामाजिक कार्यक्रम आयोजित करना कठिन होता था। नए सामुदायिक भवन से लोगों को एक साझा स्थान मिलेगा, जहां वे एक साथ आकर महत्वपूर्ण अवसरों का उत्सव मना सकेंगे, बैठकें कर सकेंगे और पूरे समुदाय के हित में कार्यक्रम आयोजित कर सकेंगे।”

बालको का प्रोजेक्ट निर्माण आसपास के गांवों में आवश्यक सामुदायिक आधारभूत सुविधाओं के विकास, सामाजिक सहभागिता को बढ़ावा देने और समुदायों के कल्याण के लिए कार्य करता है। भटगांव में सामुदायिक भवन का निर्माण इस दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। यह भवन दीर्घकालिक उपयोगिता सुनिश्चित करने के साथ सामुदायिक विकास और नए अवसरों को बढ़ावा देने में सहायक होगा।

सामुदायिक कल्याण एवं आधारभूत संरचना विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता के तहत बालको ने वित्तवर्ष 2026 में 12 सामुदायिक शौचालय, 2 सामुदायिक मंच तथा 4 सामुदायिक भवनों का निर्माण किया है। इन पहलों के माध्यम से कंपनी स्वच्छता, सामाजिक आधारभूत संरचना और सामुदायिक सहभागिता को सुदृढ़ करते हुए क्षेत्र के समग्र विकास में निरंतर योगदान दे रही है।

In-content Rectangle Ad · 728x90
बालको ने भटगांव में किया सामुदायिक भवन का लोकार्पण
Video Ad · Pre-roll / Mid-roll Ready
M
संपादक डेस्क

MINAKSHI TIMES newsroom journalist profile.

टिप्पणियाँ

Comments are disabled for this post.

More News

25 साल बाद निकली फायर ऑफिसर भर्ती में प्रशिक्षित युवाओं को राहत नहीं, छत्तीसगढ़ के योग्य अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार15 hours ago ऑनलाइन सट्टा खेलते आदतन सटोरिया गिरफ्तार, मोबाइल में मिली सट्टा-पट्टी, लाखों के UPI लेन-देन का खुलासा18 hours ago हाथी को ट्रैक्टर से छेड़ना पड़ा भारी: वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार, ट्रैक्टर जब्त3 days ago बालको को कॉरपोरेट कम्युनिकेशन में उत्कृष्ट कार्य के लिए एसोचैम ने किया सम्मानित3 days ago क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल4 days ago 77 साल की उम्र में फिर चलने-फिरने की उम्मीद! शिवाय हॉस्पिटल में मीना देशमुख के दोनों घुटनों का सफल रिप्लेसमेंट, 15 दिन की फिजियोथेरेपी से मिली नई राह1 week ago बालको की गौरवशाली विकास यात्रा से रूबरू हुए कंपनी के सेवानिवृत्त कर्मचारी1 week ago बालको के नंद घरों से संवर रहा बच्चों का बचपन, मजबूत हो रही शिक्षा और पोषण की नींव2 weeks ago