कोरबा। हाथी को ट्रैक्टर से परेशान करने वालों के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। कुदमुरा वन परिक्षेत्र के ग्राम जिलगा में हाथी को ट्रैक्टर से छेड़ने के मामले में वन विभाग ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। घटना में प्रयुक्त ट्रैक्टर भी जब्त कर लिया गया है।

बाड़ी में छिपाकर रखा था ट्रैक्टर
वनमंडलाधिकारी कोरबा के निर्देश पर गठित टीम लगातार मामले की जांच और पतासाजी कर रही थी। 24 नवंबर को उपवनमंडल अधिकारी कोरबा तथा वन परिक्षेत्र अधिकारी कुदमुरा और पसरखेत की मौजूदगी में वन अमले ने ग्राम जिलगा में सघन तलाश की। इस दौरान घटना में इस्तेमाल ट्रैक्टर गांव की एक बाड़ी में छिपाकर रखा हुआ मिला। टीम ने ट्रैक्टर को जब्त कर वन परिक्षेत्र कार्यालय लाया। जांच में यह भी सामने आया कि ट्रैक्टर चालक दिग्विजय के पास ड्राइविंग लाइसेंस भी नहीं था।
साक्ष्यों के आधार पर 25 नवंबर को हुई गिरफ्तारी
साक्ष्यों के आधार पर 25 नवंबर को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर नियमानुसार जेल दाखिल कराया गया। गिरफ्तार आरोपी मे दिग्विजय,* उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम जिलगा, थाना श्यांग सुकनंदन,* उम्र 36 वर्ष, निवासी ग्राम जिलगा, थाना श्यांग
सब्बीर खान,* उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम जिलगा, थाना श्यांग इन सभी आरोपियों पर वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 की धारा 9 सहपठित धारा 2(16)(ख), 2(35), 2(36), 39(1)(घ), 50(1)(ग), 51 एवं 52 के तहत कार्रवाई की गई है।
वन विभाग की अपील - हाथियों से रखें सुरक्षित दूरी
वन विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि हाथियों की मौजूदगी वाले क्षेत्रों में सुरक्षित दूरी बनाए रखें। हाथियों को परेशान करने, उनका पीछा करने या वाहनों से उनके नजदीक जाने जैसी गतिविधियों से बचें। वन विभाग के निर्देशों का पालन करें और मानव-हाथी द्वंद्व की रोकथाम में सहयोग करें।
MINAKSHI TIMES की संपादकीय टीम।
25 साल बाद निकली फायर ऑफिसर भर्ती में प्रशिक्षित युवाओं को राहत नहीं, छत्तीसगढ़ के योग्य अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
ऑनलाइन सट्टा खेलते आदतन सटोरिया गिरफ्तार, मोबाइल में मिली सट्टा-पट्टी, लाखों के UPI लेन-देन का खुलासा
बालको ने भटगांव में किया सामुदायिक भवन का लोकार्पण
बालको को कॉरपोरेट कम्युनिकेशन में उत्कृष्ट कार्य के लिए एसोचैम ने किया सम्मानित
क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल
77 साल की उम्र में फिर चलने-फिरने की उम्मीद! शिवाय हॉस्पिटल में मीना देशमुख के दोनों घुटनों का सफल रिप्लेसमेंट, 15 दिन की फिजियोथेरेपी से मिली नई राह
टिप्पणियाँ