कोरबा। अवैध शराब पर कार्रवाई करने गई आबकारी टीम के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने का मामला सामने आया है। उरगा पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

मामला थाना उरगा क्षेत्र के ग्राम दशरथभाठा का है। 2 नवंबर को आबकारी विभाग की टीम को सूचना मिली थी कि पताढी पंचायत निवासी जीवन उरांव ने अपने घर में अवैध महुआ शराब का जखीरा छिपा रखा है। टीम ने मौके पर छापा मारकर 13 लीटर हाथ भट्ठी महुआ शराब जब्त की।
जब्ती के बाद जब टीम आरोपी जीवन उरांव को हिरासत में ले रही थी, तभी उसकी पत्नी सरस्वती उरांव और उसकी रिश्तेदार बुन्दकुंवर उरांव ने टीम को रोक दिया। दोनों ने शासकीय कार्य में बाधा डालते हुए आबकारी अधिकारियों को गालियां दीं, जान से मारने की धमकी दी और महिला सब इंस्पेक्टर शुभांगी तिवारी व आरक्षक रोचक देवांगन से मारपीट की।
इतना ही नहीं, आरोपियों ने शोर मचाकर गांव के लोगों को इकट्ठा कर आबकारी टीम को घेरने की भी कोशिश की।
आबकारी विभाग की शिकायत पर थाना उरगा में बीएनएस की धारा 221, 132, 121, 296, 351(2), 3(5) के तहत मामला दर्ज कर दोनों महिलाओं को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया।
MINAKSHI TIMES की संपादकीय टीम।
25 साल बाद निकली फायर ऑफिसर भर्ती में प्रशिक्षित युवाओं को राहत नहीं, छत्तीसगढ़ के योग्य अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
ऑनलाइन सट्टा खेलते आदतन सटोरिया गिरफ्तार, मोबाइल में मिली सट्टा-पट्टी, लाखों के UPI लेन-देन का खुलासा
बालको ने भटगांव में किया सामुदायिक भवन का लोकार्पण
हाथी को ट्रैक्टर से छेड़ना पड़ा भारी: वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार, ट्रैक्टर जब्त
बालको को कॉरपोरेट कम्युनिकेशन में उत्कृष्ट कार्य के लिए एसोचैम ने किया सम्मानित
क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल
टिप्पणियाँ