▪ Sunday, 29 November 2026 स्थान पहचान रहे हैं...
ब्रेकिंग न्यूज़ ऑनलाइन सट्टा खेलते आदतन सटोरिया गिरफ्तार, मोबाइल में मिली सट्टा-पट्टी, लाखों के UPI लेन-देन का खुलासा · हाथी को ट्रैक्टर से छेड़ना पड़ा भारी: वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार, ट्रैक्टर जब्त · सीएसईबी चौकी पुलिस की मुस्तैदी: बुधवारी मैदान में रेत विवाद पर दो गुटों में खूनी संघर्ष टला, 10 आरोपी एक साथ गिरफ्तार · शासकीय कार्य में बाधा डालना पड़ा महंगा: आबकारी टीम से हुज्जतबाजी करने वाली दो महिला आरोपी सलाखों के पीछे · 44 वर्षों से आस्था का केंद्र: टीपी नगर की बंगाली चाल में गूंज रहे मां दुर्गा के जयकारे सभी ब्रेकिंग न्यूज़ देखें
ब्रेकिंग न्यूज़ न्यूज़

सीएसईबी चौकी पुलिस की मुस्तैदी: बुधवारी मैदान में रेत विवाद पर दो गुटों में खूनी संघर्ष टला, 10 आरोपी एक साथ गिरफ्तार

कोरबा। आधी रात को बुधवारी दशहरा मैदान के पास रेत को लेकर दो गुटों के बीच खूनी संघर्ष की सूचना मिलते ही सीएसईबी चौकी पुलिस ने त्वरित और साहसिक कार्रवाई करते हुए बड़ी अनहोनी को टाल दिया। चौकी प्रभारी की सूझबूझ से मौके पर पहुंचकर दोनों गुटों को काबू किया गया और 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

रेत खाली कराने पर भिड़े दो गुट

घटना 2 और 3 नवंबर की दरम्यानी रात की है। रेत से भरे ट्रैक्टर को रोककर रेत खाली कराने की बात पर विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर, डंडे, चमड़े के बेल्ट और कड़े से प्राणघातक हमला कर दिया।

सीएसईबी चौकी ने संभाला मोर्चा

सूचना मिलते ही सीएसईबी चौकी पुलिस बिना देर किए मौके पर पहुंची। पुलिस ने तत्काल दोनों पक्षों को अलग कर स्थिति को नियंत्रित किया। दोनों पक्षों की रिपोर्ट पर थाना सिविल लाइन रामपुर के अंतर्गत सीएसईबी चौकी में काउंटर मामला दर्ज किया गया।

चौकी पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दोनों पक्षों के 10 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त ईंट के टुकड़े और बेल्ट भी जप्त किए गए। सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया ।

गिरफ्तार आरोपी -

यशवंत कश्यप उर्फ लक्की (26), विक्रम कश्यप (23) और संतोष चंद्रा (29), दीपक सिंह (32), सोहेब अहमद (30), गौरीलाल चौहान (44), पुरनदास महंत (44), आदित्य सिंघानिया (31), राजेन उर्फ राजेन्द्र दास (30) और यश पाटले (19)

In-content Rectangle Ad · 728x90
सीएसईबी चौकी पुलिस की मुस्तैदी: बुधवारी मैदान में रेत विवाद पर दो गुटों में खूनी संघर्ष टला, 10 आरोपी एक साथ गिरफ्तार
Video Ad · Pre-roll / Mid-roll Ready
B
Birju bala

MINAKSHI TIMES की संपादकीय टीम।

टिप्पणियाँ

Comments are disabled for this post.

More News

25 साल बाद निकली फायर ऑफिसर भर्ती में प्रशिक्षित युवाओं को राहत नहीं, छत्तीसगढ़ के योग्य अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार15 hours ago ऑनलाइन सट्टा खेलते आदतन सटोरिया गिरफ्तार, मोबाइल में मिली सट्टा-पट्टी, लाखों के UPI लेन-देन का खुलासा18 hours ago बालको ने भटगांव में किया सामुदायिक भवन का लोकार्पण1 day ago हाथी को ट्रैक्टर से छेड़ना पड़ा भारी: वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार, ट्रैक्टर जब्त3 days ago बालको को कॉरपोरेट कम्युनिकेशन में उत्कृष्ट कार्य के लिए एसोचैम ने किया सम्मानित3 days ago क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल4 days ago 77 साल की उम्र में फिर चलने-फिरने की उम्मीद! शिवाय हॉस्पिटल में मीना देशमुख के दोनों घुटनों का सफल रिप्लेसमेंट, 15 दिन की फिजियोथेरेपी से मिली नई राह1 week ago बालको की गौरवशाली विकास यात्रा से रूबरू हुए कंपनी के सेवानिवृत्त कर्मचारी1 week ago