▪ Sunday, 29 November 2026 स्थान पहचान रहे हैं...
ब्रेकिंग न्यूज़ ऑनलाइन सट्टा खेलते आदतन सटोरिया गिरफ्तार, मोबाइल में मिली सट्टा-पट्टी, लाखों के UPI लेन-देन का खुलासा · हाथी को ट्रैक्टर से छेड़ना पड़ा भारी: वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार, ट्रैक्टर जब्त · सीएसईबी चौकी पुलिस की मुस्तैदी: बुधवारी मैदान में रेत विवाद पर दो गुटों में खूनी संघर्ष टला, 10 आरोपी एक साथ गिरफ्तार · शासकीय कार्य में बाधा डालना पड़ा महंगा: आबकारी टीम से हुज्जतबाजी करने वाली दो महिला आरोपी सलाखों के पीछे · 44 वर्षों से आस्था का केंद्र: टीपी नगर की बंगाली चाल में गूंज रहे मां दुर्गा के जयकारे सभी ब्रेकिंग न्यूज़ देखें
ब्रेकिंग न्यूज़ न्यूज़

ऑनलाइन सट्टा खेलते आदतन सटोरिया गिरफ्तार, मोबाइल में मिली सट्टा-पट्टी, लाखों के UPI लेन-देन का खुलासा

कोरबा। कोतवाली पुलिस ने ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए आदतन सटोरिया मोह. इसाक कुरैशी उर्फ निक्की को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने 28 नवंबर को पेट्रोलिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुरानी बस्ती रानी रोड स्थित मस्जिद के पीछे दबिश दी, जहां आरोपी मोबाइल के माध्यम से श्रीदेवी, टाइम बाजार, मिलन डे एवं कल्याण जैसी ऑनलाइन साइटों पर विभिन्न अंकों और जोड़ियों पर सट्टा खेलते और सट्टा-पट्टी लिखते पकड़ा गया। मौके पर पुलिस ने आरोपी के कब्जे से सट्टा पट्टी, मोबाइल और नगद रकम जप्त की है। आरोपी के मोबाइल की जांच में ऑनलाइन सट्टा साइट और सट्टा-पट्टी के अंकों के फोटो मिले हैं। जांच के दौरान आरोपी के फोन-पे नंबर से सट्टा खेलने के लिए लाखों रुपये के ऑनलाइन यूपीआई लेन-देन की जानकारी भी सामने आई है, जिसकी पुलिस अब गहन जांच कर रही है। आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली में धारा 6(क) छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत कार्रवाई की गई है। गिरफ्तार आरोपी मोह. इसाक कुरैशी उर्फ निक्की पिता स्व. ईस्माइल कुरैशी उम्र 43 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 06, पुरानी रानी रोड, दुर्गा मंदिर के पास, थाना कोतवाली कोरबा का रहने वाला है। कोरबा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि सट्टा-जुआ जैसी अवैध गतिविधियों से दूर रहें तथा इस प्रकार की गतिविधियों की जानकारी तत्काल नजदीकी थाना-चौकी या डायल 112 पर दें।

In-content Rectangle Ad · 728x90
ऑनलाइन सट्टा खेलते आदतन सटोरिया गिरफ्तार, मोबाइल में मिली सट्टा-पट्टी, लाखों के UPI लेन-देन का खुलासा
Video Ad · Pre-roll / Mid-roll Ready
B
Birju bala

MINAKSHI TIMES की संपादकीय टीम।

टिप्पणियाँ

Comments are disabled for this post.

More News

25 साल बाद निकली फायर ऑफिसर भर्ती में प्रशिक्षित युवाओं को राहत नहीं, छत्तीसगढ़ के योग्य अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार15 hours ago बालको ने भटगांव में किया सामुदायिक भवन का लोकार्पण1 day ago हाथी को ट्रैक्टर से छेड़ना पड़ा भारी: वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार, ट्रैक्टर जब्त3 days ago बालको को कॉरपोरेट कम्युनिकेशन में उत्कृष्ट कार्य के लिए एसोचैम ने किया सम्मानित3 days ago क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल4 days ago 77 साल की उम्र में फिर चलने-फिरने की उम्मीद! शिवाय हॉस्पिटल में मीना देशमुख के दोनों घुटनों का सफल रिप्लेसमेंट, 15 दिन की फिजियोथेरेपी से मिली नई राह1 week ago बालको की गौरवशाली विकास यात्रा से रूबरू हुए कंपनी के सेवानिवृत्त कर्मचारी1 week ago बालको के नंद घरों से संवर रहा बच्चों का बचपन, मजबूत हो रही शिक्षा और पोषण की नींव2 weeks ago