▪ Sunday, 29 November 2026 स्थान पहचान रहे हैं...
ब्रेकिंग न्यूज़ ऑनलाइन सट्टा खेलते आदतन सटोरिया गिरफ्तार, मोबाइल में मिली सट्टा-पट्टी, लाखों के UPI लेन-देन का खुलासा · हाथी को ट्रैक्टर से छेड़ना पड़ा भारी: वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार, ट्रैक्टर जब्त · सीएसईबी चौकी पुलिस की मुस्तैदी: बुधवारी मैदान में रेत विवाद पर दो गुटों में खूनी संघर्ष टला, 10 आरोपी एक साथ गिरफ्तार · शासकीय कार्य में बाधा डालना पड़ा महंगा: आबकारी टीम से हुज्जतबाजी करने वाली दो महिला आरोपी सलाखों के पीछे · 44 वर्षों से आस्था का केंद्र: टीपी नगर की बंगाली चाल में गूंज रहे मां दुर्गा के जयकारे सभी ब्रेकिंग न्यूज़ देखें
न्यूज़

क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल

कोरबा । वेदांता एल्युमिनियम मेटल लिमिटेड की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) ने दैहानपारा सहित क्षेत्र में लगभग 400 मीटर लंबी सड़क निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। भूमिपूजन समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य एवं उद्योग, सार्वजनिक उपक्रम, वाणिज्यिक कर (आबकारी) तथा श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन, कोरबा नगर निगम की महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत और बालको के हेड कॉरपोरेट अफेयर्स एवं एडमिनिस्ट्रेशन कैप्टन धनंजय मिश्रा सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, बालको के अधिकारी और समुदाय के सदस्य उपस्थित रहे।

कंपनी के निर्माण परियोजना के अंतर्गत यह कार्य क्षेत्र में आवागमन को सुगम बनाने और स्थानीय आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में यह पहल महत्वपूर्ण कदम है। प्रस्तावित सड़क निर्माण से स्थानीय निवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। सड़क बेहतर संपर्क, सुगम आवाजाही और क्षेत्र के लोगों की दैनिक गतिविधियों को सहज बनाने में सहायक होगी। इस निर्माण कार्य से स्थानीय आधारभूत सुविधाओं में सुधार के साथ लोगों के जीवन में सुविधा और सकारात्मक बदलाव आने की उम्मीद है।

बालको की सामुदायिक विकास परियोजनाओं की सराहना करते हुए मंत्री लखन लाल देवांगन ने कहा, “बालको आसपास के क्षेत्रों के चहुंमुखी विकास में निरंतर अपनी भूमिका निभा रहा है। औद्योगिक विकास के साथ-साथ कंपनी स्थानीय समुदाय की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए सड़क, सामुदायिक भवन और अन्य सार्वजनिक सुविधाओं के विकास के लिए सार्थक पहल कर रही है। कंपनी द्वारा सामुदायिक भवन, सड़क, पुल और नाली निर्माण जैसे आधारभूत सुविधाओं के विकास के साथ महिला सशक्तिकरण एवं सामुदायिक कल्याण के क्षेत्र में भी निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। दैहानपारा में सड़क निर्माण जैसी पहल स्थानीय लोगों की सुविधाओं को बेहतर बनाने और क्षेत्र के विकास को गति देने में महत्वपूर्ण साबित होगी। बालको सामुदायिक विकास के लिए लगातार प्रयासरत है और क्षेत्र की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।”

क्षेत्र में सामुदायिक आधारभूत संरचना को सुदृढ़ करने और लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए बालको निरंतर प्रयासरत है। पिछले चार वर्षों में कंपनी ने 45 समुदाय में 100 से अधिक सामुदायिक परिसंपत्तियों का निर्माण एवं विकास किया है, जिनमें सामुदायिक भवन, बच्चों के पार्क, सामुदायिक शौचालय, सड़क, पुल और नाली अन्य सार्वजनिक सुविधाएं शामिल हैं। इन विकास कार्यों से स्थानीय लोगों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने, सुरक्षित एवं सुगम आवागमन सुनिश्चित करने और सामुदायिक गतिविधियों को प्रोत्साहन देने में मदद मिल रही है। आधारभूत संरचना विकास, महिला सशक्तिकरण और सामुदायिक कल्याण के माध्यम से बालको आसपास के क्षेत्रों के समग्र विकास में योगदान दे रहा है।

In-content Rectangle Ad · 728x90
क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल
Video Ad · Pre-roll / Mid-roll Ready
M
संपादक डेस्क

MINAKSHI TIMES newsroom journalist profile.

टिप्पणियाँ

Comments are disabled for this post.

More News

25 साल बाद निकली फायर ऑफिसर भर्ती में प्रशिक्षित युवाओं को राहत नहीं, छत्तीसगढ़ के योग्य अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार16 hours ago ऑनलाइन सट्टा खेलते आदतन सटोरिया गिरफ्तार, मोबाइल में मिली सट्टा-पट्टी, लाखों के UPI लेन-देन का खुलासा18 hours ago बालको ने भटगांव में किया सामुदायिक भवन का लोकार्पण1 day ago हाथी को ट्रैक्टर से छेड़ना पड़ा भारी: वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार, ट्रैक्टर जब्त3 days ago बालको को कॉरपोरेट कम्युनिकेशन में उत्कृष्ट कार्य के लिए एसोचैम ने किया सम्मानित3 days ago 77 साल की उम्र में फिर चलने-फिरने की उम्मीद! शिवाय हॉस्पिटल में मीना देशमुख के दोनों घुटनों का सफल रिप्लेसमेंट, 15 दिन की फिजियोथेरेपी से मिली नई राह1 week ago बालको की गौरवशाली विकास यात्रा से रूबरू हुए कंपनी के सेवानिवृत्त कर्मचारी1 week ago बालको के नंद घरों से संवर रहा बच्चों का बचपन, मजबूत हो रही शिक्षा और पोषण की नींव2 weeks ago