▪ Wednesday, 30 September 2026 स्थान पहचान रहे हैं...
ब्रेकिंग न्यूज़ गणेश उत्सव पर कोरबा पुलिस का ऑपरेशन आघात, 10 दिन में 407 बदमाशों पर कार्रवाई · परिवहन विभाग की सक्रियता, नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर जुर्माना , 10 वाहनों से वसूला गया 22,300 रुपए · कोरबा में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ब्लड डोनेशन वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना , रक्तदान को मिलेगा नया विस्तार, जरूरतमंद मरीजों को समय पर उपलब्ध होगा सुरक्षित रक्त · शिवाय हॉस्पिटल कोरबा: 600 ग्राम का नन्हा योद्धा! 25 हफ्ते में जन्म, 90 दिन NICU में जिंदगी की जंग… अब 2 किलो का होकर घर जाने को तैयार · सक्ती पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मोबाइल और नकदी चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार सभी ब्रेकिंग न्यूज़ देखें
ब्रेकिंग न्यूज़ न्यूज़

आईटीआई रामपुर के पास मछली दुकानदार कर रहे तौल में गड़बड़ी, 200 ग्राम तक दे रहे कम

कोरबा। शहर में उपभोक्ताओं को सही तौल दिलाने की जिम्मेदारी संभालने वाला नापतोल विभाग लापरवाह बना हुआ है। इसका फायदा उठाकर कुछ दुकानदार ग्राहकों को खुलेआम चूना लगा रहे हैं।

ताजा मामला सिविल लाइन क्षेत्र अंतर्गत आईटीआई रामपुर चौक से बालको जाने वाले रास्ते पर वाल्मीकि आश्रम के सामने लगा मछली बाजार का है। यहां बैठे कुछ मछली विक्रेता अपने तराजू से छेड़छाड़ कर ग्राहकों को कम मछली तौल कर दे रहे हैं।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि ये दुकानदार तराजू को पहले से सेट करके रखते हैं। 1 किलो मछली मांगने पर ग्राहक को 800 से 850 ग्राम ही दी जाती है। इस तरह प्रति किलो में 150 से 200 ग्राम की गड़बड़ी की जा रही है।



दोनों तौल में अंतर

लोगों ने बताया कि महंगाई के दौर में मछली पहले से ही महंगी मिल रही है। ऊपर से तौल में कटौती कर दुकानदार मनमानी कर रहे हैं। कई बार शिकायत करने पर दुकानदार विवाद करने पर उतारू हो जाते हैं।

सबसे बड़ी बात यह है कि नापतोल विभाग के अधिकारी यहां कभी जांच के लिए नहीं पहुंचते। विभाग की उदासीनता के कारण दुकानदारों के हौसले बुलंद हैं।

स्थानीय नागरिकों ने कलेक्टर और नापतोल विभाग से मांग की है कि वाल्मीकि आश्रम के सामने स्थित मछली बाजार में औचक निरीक्षण कर दोषी दुकानदारों पर कार्रवाई की जाए, ताकि आम जनता को सही तौल का सामान मिल सके।

In-content Rectangle Ad · 728x90
आईटीआई रामपुर के पास मछली दुकानदार कर रहे तौल में गड़बड़ी, 200 ग्राम तक दे रहे कम
Video Ad · Pre-roll / Mid-roll Ready
B
Birju bala

MINAKSHI TIMES की संपादकीय टीम।

टिप्पणियाँ

Comments are disabled for this post.

More News

बालको में सुरक्षा संस्कृति को मिला नया बल, पांच वर्षों में 27,000 से अधिक लोगों को सुरक्षा प्रशिक्षण1 day ago गणेश उत्सव पर कोरबा पुलिस का ऑपरेशन आघात, 10 दिन में 407 बदमाशों पर कार्रवाई5 days ago थाना सिटी कोतवाली के नवीन भवन का लोकार्पण एवं ई-मालखाना का उद्घाटन5 days ago हसदेव-सर्वमंगला नदी घाट पर गूंजा स्वच्छता का संदेश, जनभागीदारी से चला सफाई अभियान5 days ago परिवहन विभाग की सक्रियता, नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर जुर्माना , 10 वाहनों से वसूला गया 22,300 रुपए 5 days ago कोरबा में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ब्लड डोनेशन वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना , रक्तदान को मिलेगा नया विस्तार, जरूरतमंद मरीजों को समय पर उपलब्ध होगा सुरक्षित रक्त1 week ago एल्युमिनियम, ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु1 week ago शिवाय हॉस्पिटल कोरबा: 600 ग्राम का नन्हा योद्धा! 25 हफ्ते में जन्म, 90 दिन NICU में जिंदगी की जंग… अब 2 किलो का होकर घर जाने को तैयार1 week ago