▪ Sunday, 29 November 2026 स्थान पहचान रहे हैं...
ब्रेकिंग न्यूज़ ऑनलाइन सट्टा खेलते आदतन सटोरिया गिरफ्तार, मोबाइल में मिली सट्टा-पट्टी, लाखों के UPI लेन-देन का खुलासा · हाथी को ट्रैक्टर से छेड़ना पड़ा भारी: वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार, ट्रैक्टर जब्त · सीएसईबी चौकी पुलिस की मुस्तैदी: बुधवारी मैदान में रेत विवाद पर दो गुटों में खूनी संघर्ष टला, 10 आरोपी एक साथ गिरफ्तार · शासकीय कार्य में बाधा डालना पड़ा महंगा: आबकारी टीम से हुज्जतबाजी करने वाली दो महिला आरोपी सलाखों के पीछे · 44 वर्षों से आस्था का केंद्र: टीपी नगर की बंगाली चाल में गूंज रहे मां दुर्गा के जयकारे सभी ब्रेकिंग न्यूज़ देखें
न्यूज़

बालको प्रयोगशाला को बीआईएस मान्यता, गुणवत्ता उत्कृष्टता की दिशा में बड़ी उपलब्धि

कोरबा। वेदांता एल्युमिनियम मेटल लिमिटेड की कंपनी भारत एल्यूमिनियम कंपनी लिमिटेड (बालको) को भारतीय मानक ब्यूरो (बीआईएस) की लेबोरेटरी रिकग्निशन स्कीम (एलआरएस) के तहत अपनी प्रयोगशाला के लिए मान्यता प्राप्त हुई है। यह मान्यता प्रयोगशाला की तकनीकी दक्षता और राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप गुणवत्ता मूल्यांकन एवं परीक्षण करने की क्षमता को प्रमाणित करती है।

बालको की प्रयोगशाला को आठ भारतीय मानकों (आईएस) के तहत यह मान्यता प्रदान की गई है। इसके साथ ही बालको भारतीय एल्युमिनियम उद्योग की उन अग्रणी कंपनियों में शामिल हो गया है, जिन्हें अपनी प्रयोगशाला के लिए इस प्रकार की मान्यता प्राप्त हुई है। यह उपलब्धि कंपनी की गुणवत्ता आश्वासन प्रणाली और परीक्षण क्षमताओं को और सुदृढ़ करेगी। इससे विनिर्माण प्रक्रियाओं के साथ-साथ एल्युमिनियम उद्योग से जुड़े बाहरी हितधारकों को भी लाभ मिलेगा।

इस मान्यता के साथ बालको की प्रयोगशाला विभिन्न प्रकार के एल्युमिनियम उत्पादों का गुणवत्ता मूल्यांकन और परीक्षण करने में सक्षम होगी। यह उपलब्धि कंपनी की प्रचालन उत्कृष्टता, उत्पादों की विश्वसनीयता और निरंतर नवाचार के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

प्रयोगशाला को मिली इस मान्यता के अतिरिक्त, बालको ने आठ प्रमुख उत्पाद श्रेणियों के लिए बीआईएस का पुनःप्रमाणीकरण भी प्राप्त किया है। इनमें ईसी इंगट्स, अलॉय इंगट्स, प्राइमरी इंगट्स, वायर रॉड्स, एल्युमिनियम अलॉय रॉड्स, रोल्ड शीट्स, रोल्ड कंडक्टर प्लेट्स और सामान्य इंजीनियरिंग उपयोग के लिए रोल्ड प्लेट्स शामिल हैं। ये प्रमाणन विभिन्न औद्योगिक जरूरतों को पूरा करने वाले बालको के गुणवत्ता-प्रमाणित उत्पादों की श्रृंखला को और मजबूत करते हैं।

बालको के मुख्य कार्यकारी अधिकारी एवं पूर्णकालिक निदेशक राजेश सिंह ने कहा, “भारत जब वैश्विक विनिर्माण महाशक्ति बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है, तब गुणवत्ता, विश्वसनीयता और नवाचार इसकी प्रमुख पहचान होंगे। हमारी प्रयोगशाला को बीआईएस की मान्यता मिलना विश्वस्तरीय क्षमताओं के विकास और उत्पाद उत्कृष्टता एवं ग्राहक विश्वास के प्रति बालको की प्रतिबद्धता का प्रमाण है। अपनी गुणवत्ता प्रणाली को लगातार सशक्त बनाकर हम एक मजबूत और सक्षम एल्युमिनियम उद्योग के विकास में योगदान दे रहे हैं, जो भारत के औद्योगिक विकास और ऊर्जा परिवर्तन के लक्ष्यों को समर्थन प्रदान करेगा।”

बालको देश के अग्रणी एल्युमिनियम उत्पादकों में शामिल है और विद्युतीकरण, परिवहन, ऑटोमोबाइल, निर्माण, इंजीनियरिंग, पैकेजिंग तथा नवीकरणीय उर्जा जैसे उभरते क्षेत्रों की जरूरतों को पूरा करता है। बीआईएस प्रमाणन गुणवत्ता, सुरक्षा और विश्वसनीयता का महत्वपूर्ण मानक है, जो उत्पादों की प्रमाणिकता और ग्राहकों के विश्वास को बढ़ाता है। कंपनी ग्राहकों का विश्वास मजबूत करने और वैश्विक गुणवत्ता मानकों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने के लिए निरंतर प्रतिष्ठित प्रमाणन एवं मान्यताएं प्राप्त करने की दिशा में प्रयासरत है।

बीआईएस मान्यता के अलावा, बालको गुणवत्ता, पर्यावरण, ऊर्जा प्रबंधन और व्यावसायिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा के क्षेत्र में कई अंतरराष्ट्रीय मानकों का भी अनुपालन करता है। इनमें प्राथमिक एल्युमिनियम और मिश्र धातुओं के उत्पादन एवं आपूर्ति के लिए गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली का आईएसओ 9001:2015, ऑटोमोबाइल क्षेत्र में उपयोग होने वाले उत्पादों के लिए आईएटीएफ 16949:2016, परीक्षण प्रयोगशालाओं की तकनीकी दक्षता के लिए आईएसओ/आईईसी 17025:2017 (एनएबीएल एक्रीडिटेशन), पर्यावरण प्रबंधन प्रणाली के लिए आईएसओ 14001:2015, ऊर्जा प्रबंधन प्रणाली के लिए आईएसओ 50001:2018 तथा व्यावसायिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा प्रबंधन प्रणाली के लिए आईएसओ 45001:2018 प्रमुख हैं।

गुणवत्ता संबंधी बुनियादी ढांचे, उन्नत परीक्षण सुविधाओं और प्रक्रियागत उत्कृष्टता में निरंतर निवेश के माध्यम से बालको ग्राहकों की बदलती जरूरतों के अनुरूप उच्च गुणवत्ता वाले एल्युमिनियम समाधान उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। साथ ही कंपनी भारत के विनिर्माण और औद्योगिक विकास को गति देने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

In-content Rectangle Ad · 728x90
बालको प्रयोगशाला को बीआईएस मान्यता, गुणवत्ता उत्कृष्टता की दिशा में बड़ी उपलब्धि
Video Ad · Pre-roll / Mid-roll Ready
M
संपादक डेस्क

MINAKSHI TIMES newsroom journalist profile.

टिप्पणियाँ

Comments are disabled for this post.

More News

25 साल बाद निकली फायर ऑफिसर भर्ती में प्रशिक्षित युवाओं को राहत नहीं, छत्तीसगढ़ के योग्य अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार16 hours ago ऑनलाइन सट्टा खेलते आदतन सटोरिया गिरफ्तार, मोबाइल में मिली सट्टा-पट्टी, लाखों के UPI लेन-देन का खुलासा18 hours ago बालको ने भटगांव में किया सामुदायिक भवन का लोकार्पण1 day ago हाथी को ट्रैक्टर से छेड़ना पड़ा भारी: वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार, ट्रैक्टर जब्त3 days ago बालको को कॉरपोरेट कम्युनिकेशन में उत्कृष्ट कार्य के लिए एसोचैम ने किया सम्मानित3 days ago क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल4 days ago 77 साल की उम्र में फिर चलने-फिरने की उम्मीद! शिवाय हॉस्पिटल में मीना देशमुख के दोनों घुटनों का सफल रिप्लेसमेंट, 15 दिन की फिजियोथेरेपी से मिली नई राह1 week ago बालको की गौरवशाली विकास यात्रा से रूबरू हुए कंपनी के सेवानिवृत्त कर्मचारी1 week ago