कोरबा। मिनीमाता हसदेव बांगो डेम में 15 अगस्त को डूबे युवक का शव दो दिन बाद सोमवार को बरामद कर लिया गया। मृतक की पहचान पाली थाना क्षेत्र के चैतमा गोपालपुर निवासी रंजीत यादव के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार रंजीत यादव 15 अगस्त को अपने चार दोस्तों के साथ बांगो डेम घूमने आया था। वह गांव का अच्छा तैराक था। दोस्तों के साथ बातचीत के दौरान उसने डेम में तैरकर दिखाने की बात कही और पानी में कूद गया। तैरते समय वह गहरे पानी में चला गया और बाहर नहीं निकल सका।
घटना के बाद दोस्तों और स्थानीय लोगों ने तलाश शुरू की। सूचना पर पुलिस और प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंची। करीब दो दिनों तक चले सर्च अभियान के बाद सोमवार को रंजीत का शव डेम से बरामद किया गया।
शव मिलने की सूचना पर तहसीलदार, बांगो पुलिस और डेम के कर्मचारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव का पंचनामा कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। चैतमा गोपालपुर गांव में भी शोक का माहौल है।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि डेम में गहरे और तेज बहाव वाले क्षेत्रों में बिना सुरक्षा के न उतरें। पर्यटन के दौरान प्रतिबंधित और खतरनाक स्थानों से बचें।
MINAKSHI TIMES की संपादकीय टीम।
बालको में सुरक्षा संस्कृति को मिला नया बल, पांच वर्षों में 27,000 से अधिक लोगों को सुरक्षा प्रशिक्षण
गणेश उत्सव पर कोरबा पुलिस का ऑपरेशन आघात, 10 दिन में 407 बदमाशों पर कार्रवाई
थाना सिटी कोतवाली के नवीन भवन का लोकार्पण एवं ई-मालखाना का उद्घाटन
हसदेव-सर्वमंगला नदी घाट पर गूंजा स्वच्छता का संदेश, जनभागीदारी से चला सफाई अभियान
परिवहन विभाग की सक्रियता, नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर जुर्माना , 10 वाहनों से वसूला गया 22,300 रुपए
कोरबा में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ब्लड डोनेशन वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना , रक्तदान को मिलेगा नया विस्तार, जरूरतमंद मरीजों को समय पर उपलब्ध होगा सुरक्षित रक्त
टिप्पणियाँ