कोरबा। राष्ट्रव्यापी ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत गुरुवार को कोरबा में राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के नेतृत्व में निकली इस यात्रा में भारी बारिश के बावजूद भाजपा कार्यकर्ताओं, युवाओं, छात्र-छात्राओं और आम नागरिकों का भारी उत्साह देखने को मिला।

यात्रा की शुरुआत दोपहर 3 बजे सीतामढ़ी से हुई। इसमें उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन, भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, महापौर संजू देवी राजपूत, विधायक प्रेमचंद पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. पवन सिंह, जिला सह प्रभारी बृजेन्द्र शुक्ला सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। पूर्व महापौर जोगेश लांबा, वरिष्ठ नेता विकास अग्रवाल, संभाग प्रभारी नरेंद्र देवांगन और पूर्व नेता प्रतिपक्ष हितानंद अग्रवाल भी यात्रा में मौजूद रहे।
तिरंगा लहराते हुए कार्यकर्ताओं ने पहले सीतामढ़ी से सीएसईबी चौक तक बाइक रैली निकाली। इसके बाद सीएसईबी चौक से घंटाघर तक हाथों में तिरंगा लेकर पदयात्रा की गई, जिसका समापन ‘वंदे मातरम’ के नारों के साथ हुआ। पूरे मार्ग में ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम’ के गगनभेदी नारों से शहर गूंज उठा। बारिश की बौछारों के बीच भी कार्यकर्ताओं का जोश कम नहीं हुआ। जगह-जगह नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।
इस अवसर पर उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ केवल एक अभियान नहीं, बल्कि राष्ट्र के प्रति सम्मान और गौरव की भावना को मजबूत करने वाला जनआंदोलन है। तिरंगा हमारी आन, बान और शान का प्रतीक है। भारी बारिश में भी जिस तरह कोरबा के लोग सड़कों पर उतरे, वह उनकी राष्ट्रभक्ति और देश के प्रति समर्पण को दर्शाता है।
कार्यक्रम का उद्देश्य प्रत्येक घर तक तिरंगे की शान पहुंचाना और नई पीढ़ी में राष्ट्रीय एकता, अखंडता एवं देशप्रेम की भावना को बढ़ाना है। तिरंगा यात्रा ने कोरबा की सड़कों पर देशभक्ति की नई ऊर्जा भर दी।
MINAKSHI TIMES की संपादकीय टीम।

बालको में सुरक्षा संस्कृति को मिला नया बल, पांच वर्षों में 27,000 से अधिक लोगों को सुरक्षा प्रशिक्षण
गणेश उत्सव पर कोरबा पुलिस का ऑपरेशन आघात, 10 दिन में 407 बदमाशों पर कार्रवाई
थाना सिटी कोतवाली के नवीन भवन का लोकार्पण एवं ई-मालखाना का उद्घाटन
हसदेव-सर्वमंगला नदी घाट पर गूंजा स्वच्छता का संदेश, जनभागीदारी से चला सफाई अभियान
परिवहन विभाग की सक्रियता, नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर जुर्माना , 10 वाहनों से वसूला गया 22,300 रुपए
कोरबा में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ब्लड डोनेशन वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना , रक्तदान को मिलेगा नया विस्तार, जरूरतमंद मरीजों को समय पर उपलब्ध होगा सुरक्षित रक्त
टिप्पणियाँ