▪ Wednesday, 30 September 2026 स्थान पहचान रहे हैं...
ब्रेकिंग न्यूज़ गणेश उत्सव पर कोरबा पुलिस का ऑपरेशन आघात, 10 दिन में 407 बदमाशों पर कार्रवाई · परिवहन विभाग की सक्रियता, नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर जुर्माना , 10 वाहनों से वसूला गया 22,300 रुपए · कोरबा में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ब्लड डोनेशन वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना , रक्तदान को मिलेगा नया विस्तार, जरूरतमंद मरीजों को समय पर उपलब्ध होगा सुरक्षित रक्त · शिवाय हॉस्पिटल कोरबा: 600 ग्राम का नन्हा योद्धा! 25 हफ्ते में जन्म, 90 दिन NICU में जिंदगी की जंग… अब 2 किलो का होकर घर जाने को तैयार · सक्ती पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मोबाइल और नकदी चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार सभी ब्रेकिंग न्यूज़ देखें
ब्रेकिंग न्यूज़ न्यूज़

डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के नई कार्यकारिणी का हुआ गठन, मनोज मिश्रा अध्यक्ष व चंद्र कुमार श्रीवास सचिव निर्वाचित हुए।

कोरबा। जिले के डिजिटल मीडिया जगत के लिए शुक्रवार का दिन ऐतिहासिक और यादगार बन गया, जब डिजिटल मीडिया एसोसिएशन, कोरबा की महत्वपूर्ण बैठक में वर्ष 2026–2028 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन सर्वसम्मति एवं सर्वसहमति से किया गया। जिलेभर से जुड़े डिजिटल पत्रकारों की उपस्थिति में आयोजित इस बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत, सक्रिय, संगठित एवं प्रभावशाली बनाने के लिए व्यापक चर्चा की गई। सभी सदस्यों ने एकमत होकर नई कार्यकारिणी का चयन किया और पत्रकार हितों की रक्षा, निष्पक्ष पत्रकारिता को प्रोत्साहन तथा जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने का संकल्प लिया।

बैठक में नई कार्यकारिणी के गठन के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों एवं सदस्यों का पुष्पमालाओं से स्वागत किया गया। इस दौरान उपस्थित पत्रकारों ने कहा कि डिजिटल मीडिया आज समाज की सबसे तेज़, प्रभावशाली और जनभावनाओं से जुड़ी आवाज बन चुका है। ऐसे समय में पत्रकारों के सम्मान, सुरक्षा, अधिकारों और पेशेवर विकास के लिए एक मजबूत एवं सक्रिय संगठन की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक है। नई कार्यकारिणी इसी सोच और उद्देश्य को लेकर कार्य करेगी।

मनोज मिश्रा को मिली कमान, नई टीम पर बड़ी जिम्मेदारी

बैठक में सर्वसम्मति से मनोज मिश्रा को डिजिटल मीडिया एसोसिएशन, कोरबा का अध्यक्ष चुना गया। वहीं पवन सिन्हा, अनिल राठौर एवं विवेक साहू को उपाध्यक्ष बनाया गया। चंद्र कुमार श्रीवास को सचिव, जगदीश पटेल को संरक्षक, अजय राय को कार्यक्रम आयोजन प्रमुख, लालबाबू चौधरी को कोषाध्यक्ष तथा बालकृष्ण राय को उप-कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

संगठन की मीडिया एवं जनसंपर्क गतिविधियों को सशक्त बनाने के लिए जितेन्द्र डडसेना को मीडिया प्रभारी तथा आलोक यादव को सोशल मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया।

“पत्रकारों की आवाज को मिलेगा और अधिक बल” — मनोज मिश्रा

नवनिर्वाचित अध्यक्ष मनोज मिश्रा ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डिजिटल मीडिया एसोसिएशन केवल एक संगठन नहीं बल्कि जिले के डिजिटल पत्रकारों की सामूहिक शक्ति का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य पत्रकारों के हितों की रक्षा करना, उनकी समस्याओं के समाधान के लिए आवाज उठाना, प्रशिक्षण एवं मार्गदर्शन उपलब्ध कराना तथा पत्रकारिता के उच्च मानकों को स्थापित करना है।

उन्होंने कहा कि नई कार्यकारिणी पूरी पारदर्शिता, सक्रियता और समर्पण के साथ कार्य करेगी तथा जिले के प्रत्येक डिजिटल पत्रकार को संगठन से जोड़ने का प्रयास करेगी। संगठन निष्पक्ष, निर्भीक और जनपक्षधर पत्रकारिता को बढ़ावा देने के लिए निरंतर कार्य करेगा। डिजिटल मीडिया एसोसिएशन, (2026–2028) की नई कार्यकारिणी संरक्षक : जगदीश पटेल,अध्यक्ष : मनोज मिश्रा ,उपाध्यक्ष :पवन सिन्हा,अनिल राठौर,विवेक साहू,सचिव : चंद्र कुमार श्रीवास, कार्यक्रम आयोजन प्रमुख : अजय राय कोषाध्यक्ष : लालबाबू चौधरी,उप-कोषाध्यक्ष : बालकृष्ण राय,मीडिया प्रभारी : जितेन्द्र डडसेना,सोशल मीडिया प्रभारी : आलोक यादव

सदस्य :- बाल कृष्ण राय सागर, मनोज मिश्रा, पवन सिंह सिन्हा, विवेक साहू, जितेंद्र डंडसेना, अजय तिवारी, शैलेंद्र राठौर, भूपेंद्र साहू, विनोद गुप्ता, कुलदीप गुप्ता, लाल बाबू, आलोक यादव, चंद्र कुमार श्रीवास, अनिल राठौर, बिरजू बाला, अमरीक सिंह (रिंकू),महेन्द्र महतो, सरोज रात्रे, पायल, विमल मित्तल, वेद प्रकाश मित्तल, विनोद मित्तल, सुनील देवांगन, शिव शंकर जायसवाल, संजीव वैष्णव, नरेंद्र कश्यप, आशीष विलेपारिया, जितेंद्र साहू, देवेंद्र श्रीवास, देवपुरी गोस्वामी, रविन्द्र कुमार, गणेश साहू, सफदर अली, सुनील दास, साहिल दास, अजीत चौधरी, हिमांशु, विकास सोनी, गुरदीप सिंह, कन्हैया लाल, हेमलाल झरिया, मोहन वैष्णव, संदीप कुमार ठाकुर, योगेंद्र राठौर, बी. गिरजा रानी, पुष्पेंद्र वैष्णव, पुष्पेंद्र देवांगन, धनंजय जांगड़े, सरोज रात्रे, चित्रलेखा श्रीवास, विक्रम सिंह, अजय राय, जगदीश पटेल, महेंद्र चौबे, अजहर खान, विकास तिवारी, बी.एन. यादव, संतोष गुप्ता, विजय मेश्राम, गौतम खरे, अशोक श्रीवास, अमन सोनी, वर्षा चौहान, राघवेंद्र सिंह परिहार, प्रदीप गुप्ता, पंकज घर दीवान, भारत कुमार पांडे, अमित पटेल, धीरज कुमार, गोविन्द साहू, अयान खान, रामगोपाल कश्यप, गेंद पाल सिंह, योगेश सलूजा, पुरुषोत्तम साहू सम्मिलित रहे।

In-content Rectangle Ad · 728x90
डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के नई कार्यकारिणी का हुआ गठन, मनोज मिश्रा अध्यक्ष व चंद्र कुमार श्रीवास सचिव निर्वाचित हुए।
Video Ad · Pre-roll / Mid-roll Ready
B
Birju bala

MINAKSHI TIMES की संपादकीय टीम।

टिप्पणियाँ

Comments are disabled for this post.

More News

बालको में सुरक्षा संस्कृति को मिला नया बल, पांच वर्षों में 27,000 से अधिक लोगों को सुरक्षा प्रशिक्षण1 day ago गणेश उत्सव पर कोरबा पुलिस का ऑपरेशन आघात, 10 दिन में 407 बदमाशों पर कार्रवाई5 days ago थाना सिटी कोतवाली के नवीन भवन का लोकार्पण एवं ई-मालखाना का उद्घाटन5 days ago हसदेव-सर्वमंगला नदी घाट पर गूंजा स्वच्छता का संदेश, जनभागीदारी से चला सफाई अभियान5 days ago परिवहन विभाग की सक्रियता, नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर जुर्माना , 10 वाहनों से वसूला गया 22,300 रुपए 5 days ago कोरबा में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ब्लड डोनेशन वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना , रक्तदान को मिलेगा नया विस्तार, जरूरतमंद मरीजों को समय पर उपलब्ध होगा सुरक्षित रक्त1 week ago एल्युमिनियम, ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु1 week ago शिवाय हॉस्पिटल कोरबा: 600 ग्राम का नन्हा योद्धा! 25 हफ्ते में जन्म, 90 दिन NICU में जिंदगी की जंग… अब 2 किलो का होकर घर जाने को तैयार1 week ago