▪ Saturday, 01 August 2026 स्थान पहचान रहे हैं...
ब्रेकिंग न्यूज़ डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के नई कार्यकारिणी का हुआ गठन, मनोज मिश्रा अध्यक्ष व चंद्र कुमार श्रीवास सचिव निर्वाचित हुए। · "सजग कोरबा – सतर्क कोरबा" अभियान के तहत विद्यार्थियों को यातायात नियमों के पालन एवं सड़क सुरक्षा का दिया गया संदेश · खनिज विभाग की लगातार कार्यवाही से खनिज माफियाओं में मचा हड़कंप · प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का अंतिम मौकाः 31 जुलाई तक कराएं फसल बीमा · मां के नाम, सेवा का संकल्प: 1 साल में कोरबा का भरोसा बना मीना जैन मेमोरियल हॉस्पिटल" सभी ब्रेकिंग न्यूज़ देखें
ब्रेकिंग न्यूज़ न्यूज़

दिया तले अंधेरा": कोयला देने वालों के घर ही 24 घंटे गुल रही बिजली, SECL कॉलोनियां बेहाल

*कोरबा।* देश की ऊर्जा राजधानी कहे जाने वाले कोरबा में "दिया तले अंधेरा" वाली कहावत सच होती दिखी। जिस SECL के कर्मचारी दिन-रात मेहनत कर देश के पावर प्लांट्स तक कोयला पहुंचाते हैं, उन्हीं के घर 24 घंटे तक बिजली-पानी के लिए तरस गए।

सोमवार 6 जुलाई की दोपहर से मंगलवार 7 जुलाई की दोपहर तक SECL कोरबा क्षेत्र के पंद्रह ब्लॉक पंप हाउस, जेपी कॉलोनी और सुभाष ब्लॉक कॉलोनी पूरी तरह अंधेरे में डूबी रही। इस दौरान बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित रही। समाचार लिखे जाने तक भी समस्या के स्थायी समाधान को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई थी।

पेयजल संकट से हाहाकार

लगातार बिजली गुल रहने से पंप हाउस नहीं चल पाए और कॉलोनियों में पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। इससे दैनिक जीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया। सबसे ज्यादा परेशानी बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और मरीजों को उठानी पड़ी। गर्मी में पंखे-कूलर बंद होने से घरों में घुटन रही। खाना बनाना, बच्चों की पढ़ाई और जरूरी काम सब प्रभावित हुए। पानी के लिए लोगों को दूर-दूर भटकना पड़ा।

कर्मचारियों में आक्रोश

कॉलोनीवासियों और कर्मचारियों का कहना है कि अधिकारियों की लापरवाही और समय पर कार्रवाई न होने के कारण समस्या इतनी लंबी खिंची। उनका आरोप है कि "जो लोग देश को रोशन करने के लिए कोयला निकालते हैं, उनके ही घर आज अंधेरे में हैं।" लोगों में SECL प्रबंधन की व्यवस्था को लेकर भारी नाराजगी देखी गई।

स्थानीय लोगों ने कहा कि छोटी-मोटी तकनीकी खराबी को भी समय पर ठीक नहीं किया गया। शिकायत के बाद भी घंटों तक कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा।

प्रबंधन से मांग

गुस्साए कॉलोनीवासियों ने SECL प्रबंधन से पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की है। साथ ही दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई और कॉलोनियों की बिजली व्यवस्था को स्थायी व विश्वसनीय बनाने की मांग उठाई है।

लोगों का कहना है कि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न हो इसके लिए जवाबदेही तय करना और जरूरी तकनीकी सुधार करना अब बहुत जरूरी हो गया है।

फिलहाल बिजली कब तक पूरी तरह सामान्य होगी, इसको लेकर प्रबंधन की ओर से कोई ठोस जवाब नहीं आया है।

In-content Rectangle Ad · 728x90
दिया तले अंधेरा": कोयला देने वालों के घर ही 24 घंटे गुल रही बिजली, SECL कॉलोनियां बेहाल
Video Ad · Pre-roll / Mid-roll Ready
B
Birju bala

MINAKSHI TIMES की संपादकीय टीम।

टिप्पणियाँ

Comments are disabled for this post.

More News

डिजिटल मीडिया एसोसिएशन के नई कार्यकारिणी का हुआ गठन, मनोज मिश्रा अध्यक्ष व चंद्र कुमार श्रीवास सचिव निर्वाचित हुए।1 hour ago कोरबा का मानव-हाथी प्रबंधन मॉडलः तकनीक, जनभागीदारी और संवेदनशील प्रशासन से बन रही नई मिसाल1 day ago सीसीटीएनएस कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित, डाटा एंट्री की गुणवत्ता एवं समयबद्धता पर पुलिस अधीक्षक कोरबा का विशेष जोर1 day ago संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर कटघोरा में कलश यात्रा का भव्य स्वागत1 day ago एनटीपीसी में जूनियर बालक अंतर-जिला राज्य फुटबॉल चैंपियनशिप का शुभारंभ, उभरती प्रतिभाओं को मिलेगा नया मंच1 day ago वेदांता एल्युमिनियम का मुनाफा 205 प्रतिशत बढ़कर ₹6,597 करोड़, एबिटडा 134% बढ़कर ₹10,499 करोड़1 day ago मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने मलेरिया प्रभावित गांवों का किया निरीक्षण 1 day ago रामपुर आंगनबाड़ी में हुआ वृक्षारोपण पूर्व वार्ड अध्यक्ष रमेश वर्मा ने लगाया सीताफल का पौधा1 day ago