कोरबा। गणेश उत्सव और आगामी विसर्जन को शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से संपन्न कराने के लिए कोरबा पुलिस ने ऑपरेशन आघात के तहत बड़ी कार्रवाई की है। पिछले 10 दिनों में जिले के सभी थाना क्षेत्रों में चलाए गए विशेष अभियान में 407 बदमाशों, अपराधियों और संदिग्ध व्यक्तियों पर शिकंजा कसा गया है।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में चलाए गए इस अभियान में लंबे समय से फरार वारंटियों की धरपकड़ पर विशेष जोर दिया गया। पुलिस ने 123 गिरफ्तारी वारंट तामील किए, वहीं 2014 से लंबित 22 स्थायी वारंटियों को भी गिरफ्तार किया गया है।
इसके अलावा शरीर संबंधी और महिला संबंधी अपराधों में फरार चल रहे 190 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उत्सव के दौरान शांति व्यवस्था में खलल डालने की आशंका वाले 72 बदमाशों और संदिग्ध व्यक्तियों के खिलाफ धारा 170 BNSS के तहत प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।
कोरबा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक तत्वों के खिलाफ यह कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।
MINAKSHI TIMES की संपादकीय टीम।
बालको में सुरक्षा संस्कृति को मिला नया बल, पांच वर्षों में 27,000 से अधिक लोगों को सुरक्षा प्रशिक्षण
थाना सिटी कोतवाली के नवीन भवन का लोकार्पण एवं ई-मालखाना का उद्घाटन
हसदेव-सर्वमंगला नदी घाट पर गूंजा स्वच्छता का संदेश, जनभागीदारी से चला सफाई अभियान
परिवहन विभाग की सक्रियता, नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर जुर्माना , 10 वाहनों से वसूला गया 22,300 रुपए
कोरबा में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ब्लड डोनेशन वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना , रक्तदान को मिलेगा नया विस्तार, जरूरतमंद मरीजों को समय पर उपलब्ध होगा सुरक्षित रक्त
एल्युमिनियम, ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु
टिप्पणियाँ