कोरबा। रामपुर विधानसभा क्षेत्र के वनांचल अंचल स्थित ग्राम गिरारी में भगवान श्रीराम मंदिर निर्माण हेतु आयोजित भूमिपूजन कार्यक्रम श्रद्धा और भक्ति के माहौल में संपन्न हुआ। इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक फूल सिंह राठिया मुख्य रूप से उपस्थित रहे और विधिवत पूजा-अर्चना कर मंदिर निर्माण कार्य के शुभारंभ में सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण, रामभक्त एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक अनुष्ठानों के बीच भूमि पूजन संपन्न हुआ। विधायक फूल सिंह राठिया ने कहा कि भगवान श्रीराम भारतीय संस्कृति, आदर्श और मर्यादा के प्रतीक हैं। मंदिर निर्माण से क्षेत्र में धार्मिक और सांस्कृतिक चेतना को नई मजबूती मिलेगी तथा आने वाली पीढ़ियों को अपनी परंपराओं से जुड़ने का अवसर प्राप्त होगा।

उन्होंने ग्रामवासियों को इस पुनीत कार्य के लिए बधाई देते हुए कहा कि समाज की एकता, सद्भाव और आध्यात्मिक उन्नति में धार्मिक स्थलों की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। ग्राम गिरारी में राम मंदिर का निर्माण पूरे क्षेत्र के लिए आस्था का केंद्र बनेगा।
भूमिपूजन कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणो ने “जय श्रीराम” के उद्घोष के साथ वातावरण को भक्तिमय बना दिया। ग्रामीणों ने विधायक फूल सिंह राठिया का आत्मीय स्वागत किया।
MINAKSHI TIMES की संपादकीय टीम।
बालको में सुरक्षा संस्कृति को मिला नया बल, पांच वर्षों में 27,000 से अधिक लोगों को सुरक्षा प्रशिक्षण
गणेश उत्सव पर कोरबा पुलिस का ऑपरेशन आघात, 10 दिन में 407 बदमाशों पर कार्रवाई
थाना सिटी कोतवाली के नवीन भवन का लोकार्पण एवं ई-मालखाना का उद्घाटन
हसदेव-सर्वमंगला नदी घाट पर गूंजा स्वच्छता का संदेश, जनभागीदारी से चला सफाई अभियान
परिवहन विभाग की सक्रियता, नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर जुर्माना , 10 वाहनों से वसूला गया 22,300 रुपए
कोरबा में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ब्लड डोनेशन वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना , रक्तदान को मिलेगा नया विस्तार, जरूरतमंद मरीजों को समय पर उपलब्ध होगा सुरक्षित रक्त
टिप्पणियाँ