कोरबा । भारतीय किसान यूनियन लाल बहादुर शास्त्री के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ० अनीस गाजी (एडवोकेट) द्वारा संगठन का विस्तार करते हुए कोरबा जिले के तुलसी नगर,गेरवा घाट (वार्ड क्र. 03) निवासी अरशद लारी (सुपुत्र मरहूम मुमताज अहमद) को छत्तीसगढ़ का प्रदेश मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है,
संगठन द्वारा जारी मनोनयन पत्र के अनुसार, राष्ट्रीय नेतृत्व ने अरशद लारी की सक्रियता और जनहित के कार्यों के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है,

अपनी नियुक्ति पर हर्ष व्यक्त करते हुए नवनियुक्त प्रदेश मीडिया प्रभारी अरशद लारी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ० अनीस गाजी और संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया, उन्होंने कहा:
"संगठन ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उस पर पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करूँगा, छत्तीसगढ़ के किसान भाइयों की समस्याओं को मीडिया के माध्यम से प्रमुखता से उठाना और संगठन की नीतियों व विचारों को जन-जन तक पहुँचाना मेरी मुख्य प्राथमिकता होगी।"
उनकी इस नियुक्ति पर क्षेत्र के किसानों, मित्रों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।
MINAKSHI TIMES की संपादकीय टीम।
25 साल बाद निकली फायर ऑफिसर भर्ती में प्रशिक्षित युवाओं को राहत नहीं, छत्तीसगढ़ के योग्य अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
ऑनलाइन सट्टा खेलते आदतन सटोरिया गिरफ्तार, मोबाइल में मिली सट्टा-पट्टी, लाखों के UPI लेन-देन का खुलासा
बालको ने भटगांव में किया सामुदायिक भवन का लोकार्पण
हाथी को ट्रैक्टर से छेड़ना पड़ा भारी: वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार, ट्रैक्टर जब्त
बालको को कॉरपोरेट कम्युनिकेशन में उत्कृष्ट कार्य के लिए एसोचैम ने किया सम्मानित
क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल
टिप्पणियाँ