▪ Sunday, 29 November 2026 स्थान पहचान रहे हैं...
ब्रेकिंग न्यूज़ ऑनलाइन सट्टा खेलते आदतन सटोरिया गिरफ्तार, मोबाइल में मिली सट्टा-पट्टी, लाखों के UPI लेन-देन का खुलासा · हाथी को ट्रैक्टर से छेड़ना पड़ा भारी: वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार, ट्रैक्टर जब्त · सीएसईबी चौकी पुलिस की मुस्तैदी: बुधवारी मैदान में रेत विवाद पर दो गुटों में खूनी संघर्ष टला, 10 आरोपी एक साथ गिरफ्तार · शासकीय कार्य में बाधा डालना पड़ा महंगा: आबकारी टीम से हुज्जतबाजी करने वाली दो महिला आरोपी सलाखों के पीछे · 44 वर्षों से आस्था का केंद्र: टीपी नगर की बंगाली चाल में गूंज रहे मां दुर्गा के जयकारे सभी ब्रेकिंग न्यूज़ देखें
न्यूज़

कोरबा BREAKING: बर्थडे पार्टी के बाद खूनी खेल! बोलेरो से रौंदकर युवक की हत्या

कोरबा ,उरगा थाना क्षेत्र स्थित मीरा रिजॉर्ट में आयोजित जन्मदिन की पार्टी के बाद शुरू हुआ विवाद एक युवक की जान लेकर खत्म हुआ। बोलेरो कैंपर से कुचलने की घटना में युवक की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसकी तलाश तेज कर दी है।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार देर रात दीपका क्षेत्र के 10 से 12 युवक अपने एक साथी का जन्मदिन मनाने के लिए मीरा रिजॉर्ट पहुंचे थे। पार्टी के दौरान किसी बात को लेकर तुषार ढांडा और उज्जवल सिंह के बीच कहासुनी हो गई। उस समय मौजूद साथियों ने दोनों को समझाकर मामला शांत करा दिया, लेकिन रिजॉर्ट से बाहर निकलने के बाद दोनों के बीच फिर विवाद शुरू हो गया।

आरोप है कि गुस्से में तुषार ढांडा ने अपनी बोलेरो कैंपर तेज रफ्तार से उज्जवल सिंह की ओर दौड़ा दी। वाहन की चपेट में आने से उज्जवल गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। साथियों ने घायल युवक को तत्काल शिवाय हॉस्पिटल, कोरबा पहुंचाया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सूचना मिलते ही उरगा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के साथ प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी दर्ज किए हैं।

उरगा थाना प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में जन्मदिन की पार्टी के बाद हुए विवाद के चलते घटना सामने आई है। आरोपी तुषार ढांडा के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

In-content Rectangle Ad · 728x90
कोरबा BREAKING: बर्थडे पार्टी के बाद खूनी खेल! बोलेरो से रौंदकर युवक की हत्या
Video Ad · Pre-roll / Mid-roll Ready
B
Birju bala

MINAKSHI TIMES की संपादकीय टीम।

टिप्पणियाँ

Comments are disabled for this post.

More News

25 साल बाद निकली फायर ऑफिसर भर्ती में प्रशिक्षित युवाओं को राहत नहीं, छत्तीसगढ़ के योग्य अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार16 hours ago ऑनलाइन सट्टा खेलते आदतन सटोरिया गिरफ्तार, मोबाइल में मिली सट्टा-पट्टी, लाखों के UPI लेन-देन का खुलासा18 hours ago बालको ने भटगांव में किया सामुदायिक भवन का लोकार्पण1 day ago हाथी को ट्रैक्टर से छेड़ना पड़ा भारी: वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार, ट्रैक्टर जब्त3 days ago बालको को कॉरपोरेट कम्युनिकेशन में उत्कृष्ट कार्य के लिए एसोचैम ने किया सम्मानित3 days ago क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल4 days ago 77 साल की उम्र में फिर चलने-फिरने की उम्मीद! शिवाय हॉस्पिटल में मीना देशमुख के दोनों घुटनों का सफल रिप्लेसमेंट, 15 दिन की फिजियोथेरेपी से मिली नई राह1 week ago बालको की गौरवशाली विकास यात्रा से रूबरू हुए कंपनी के सेवानिवृत्त कर्मचारी1 week ago