▪ Wednesday, 30 September 2026 स्थान पहचान रहे हैं...
ब्रेकिंग न्यूज़ गणेश उत्सव पर कोरबा पुलिस का ऑपरेशन आघात, 10 दिन में 407 बदमाशों पर कार्रवाई · परिवहन विभाग की सक्रियता, नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर जुर्माना , 10 वाहनों से वसूला गया 22,300 रुपए · कोरबा में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ब्लड डोनेशन वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना , रक्तदान को मिलेगा नया विस्तार, जरूरतमंद मरीजों को समय पर उपलब्ध होगा सुरक्षित रक्त · शिवाय हॉस्पिटल कोरबा: 600 ग्राम का नन्हा योद्धा! 25 हफ्ते में जन्म, 90 दिन NICU में जिंदगी की जंग… अब 2 किलो का होकर घर जाने को तैयार · सक्ती पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मोबाइल और नकदी चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार सभी ब्रेकिंग न्यूज़ देखें
ब्रेकिंग न्यूज़ न्यूज़

कोरबा में 537 करोड़ से होंगी सड़क, नाली और पानी की बड़ी परियोजनाएं, गौरव पथ का काम इसी महीने शुरू

कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा की महापौर संजू देवी राजपूत ने अपने 16 माह के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाते हुए बताया कि शहर के सभी 67 वार्डों में सड़क, नाली, पेयजल और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए अब तक 537 करोड़ 43 लाख रुपये के विकास कार्य स्वीकृत किए जा चुके हैं। इनमें से 76 काम पूरे हो चुके हैं, 149 पर काम चल रहा है और 209 कामों का शुभारंभ जल्द किया जाएगा।

15वें वित्त आयोग के तहत भी सभी वार्डों में मूलभूत सुविधाओं के लिए 36 करोड़ रुपये के 115 काम मंजूर हुए हैं जिनकी निविदा प्रक्रिया जारी है। शहर की सबसे बहुप्रतीक्षित गौरव पथ परियोजना के तहत जैन चौक से आईटीआई चौक होते हुए कोसाबाड़ी चौक तक लगभग 30 करोड़ रुपये की लागत से सड़क निर्माण का काम इसी महीने शुरू होगा। इसके साथ ही कोसाबाड़ी से घंटाघर और सीएसईबी चौक होते हुए सुनालिया पावर हाउस तक डामरीकरण का टेंडर भी हो चुका है और बारिश के बाद काम शुरू कर दिया जाएगा।

महापौर ने बताया कि जिला खनिज न्यास मद से करीब 30 करोड़ रुपये की लागत से प्रमुख सड़कों के जीर्णोद्धार का प्रस्ताव भी तैयार किया गया है। इसके अलावा सुनालिया ओवरब्रिज से अग्रसेन चौक तक 22 करोड़ की लागत से सड़क और पुल, सर्वमंगला पुल से दर्री डैम तक फोरलेन सड़क, कोसाबाड़ी चौक से रिसदी चौक तक 36 करोड़ की सड़क और आईटीआई चौक रामपुर से बालको चेकपोस्ट तक 36 करोड़ की लागत से गौरव पथ जैसी बड़ी योजनाएं भी प्रस्तावित हैं।

महापौर संजू देवी राजपूत ने कहा कि निगम का लक्ष्य सिर्फ निर्माण कराना नहीं है बल्कि हर वार्ड में सुविधाओं को मजबूत कर शहर का सुनियोजित और दीर्घकालिक विकास करना है।

In-content Rectangle Ad · 728x90
कोरबा में 537 करोड़ से होंगी सड़क, नाली और पानी की बड़ी परियोजनाएं, गौरव पथ का काम इसी महीने शुरू
Video Ad · Pre-roll / Mid-roll Ready
B
Birju bala

MINAKSHI TIMES की संपादकीय टीम।

टिप्पणियाँ

Comments are disabled for this post.

More News

बालको में सुरक्षा संस्कृति को मिला नया बल, पांच वर्षों में 27,000 से अधिक लोगों को सुरक्षा प्रशिक्षण1 day ago गणेश उत्सव पर कोरबा पुलिस का ऑपरेशन आघात, 10 दिन में 407 बदमाशों पर कार्रवाई5 days ago थाना सिटी कोतवाली के नवीन भवन का लोकार्पण एवं ई-मालखाना का उद्घाटन5 days ago हसदेव-सर्वमंगला नदी घाट पर गूंजा स्वच्छता का संदेश, जनभागीदारी से चला सफाई अभियान5 days ago परिवहन विभाग की सक्रियता, नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर जुर्माना , 10 वाहनों से वसूला गया 22,300 रुपए 5 days ago कोरबा में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ब्लड डोनेशन वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना , रक्तदान को मिलेगा नया विस्तार, जरूरतमंद मरीजों को समय पर उपलब्ध होगा सुरक्षित रक्त1 week ago एल्युमिनियम, ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु1 week ago शिवाय हॉस्पिटल कोरबा: 600 ग्राम का नन्हा योद्धा! 25 हफ्ते में जन्म, 90 दिन NICU में जिंदगी की जंग… अब 2 किलो का होकर घर जाने को तैयार1 week ago