▪ Wednesday, 30 September 2026 स्थान पहचान रहे हैं...
ब्रेकिंग न्यूज़ गणेश उत्सव पर कोरबा पुलिस का ऑपरेशन आघात, 10 दिन में 407 बदमाशों पर कार्रवाई · परिवहन विभाग की सक्रियता, नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर जुर्माना , 10 वाहनों से वसूला गया 22,300 रुपए · कोरबा में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ब्लड डोनेशन वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना , रक्तदान को मिलेगा नया विस्तार, जरूरतमंद मरीजों को समय पर उपलब्ध होगा सुरक्षित रक्त · शिवाय हॉस्पिटल कोरबा: 600 ग्राम का नन्हा योद्धा! 25 हफ्ते में जन्म, 90 दिन NICU में जिंदगी की जंग… अब 2 किलो का होकर घर जाने को तैयार · सक्ती पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मोबाइल और नकदी चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार सभी ब्रेकिंग न्यूज़ देखें
न्यूज़

कोरबा में नवजात शिशुओं के बेहतर उपचार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल शासकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एनआईसीयू के विस्तारित भवन का उद्घाटन

कोरबा । मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल परिसर में नवजात शिशुओं के उपचार के लिए निर्मित नवजात गहन चिकित्सा इकाई (एनआईसीयू) के विस्तारित भवन का उद्घाटन कॉलेज के डीन डॉ. के.के. सहारे के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गोपाल कंवर, विभागाध्यक्ष डॉ. राकेश वर्मा, अस्पताल प्रबंधन के अधिकारी, चिकित्सकगण, नर्सिंग स्टाफ सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का शुभारंभ फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इसके पश्चात डीन डॉ. सहारे ने नवनिर्मित एनआईसीयू वार्ड का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां उपलब्ध अत्याधुनिक चिकित्सा उपकरणों, वेंटिलेटर सुविधाओं तथा नवजात शिशुओं के उपचार एवं देखभाल के लिए की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस अवसर पर डीन डॉ. के.के. सहारे ने कहा कि एनआईसीयू के विस्तार से क्षेत्र के नवजात शिशुओं, विशेषकर समय से पूर्व जन्म लेने वाले एवं कम वजन वाले बच्चों को बेहतर और अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सकेगी। उन्होंने कहा कि पहले एनआईसीयू में सीमित बेड क्षमता होने के कारण गंभीर स्थिति वाले नवजात शिशुओं को उपचार के लिए अन्य शहरों में रेफर करना पड़ता था। अब विस्तारित सुविधा उपलब्ध होने से ऐसे मामलों में स्थानीय स्तर पर ही बेहतर उपचार मिल सकेगा।

उन्होंने कहा कि एनआईसीयू का विस्तार शासन की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इससे कोरबा सहित आसपास के जिलों के नवजात मरीजों को उन्नत चिकित्सा सुविधा स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध हो सकेगी और गंभीर मामलों में समय पर उपचार मिलने से स्वास्थ्य परिणामों में भी सुधार आएगा।

उपस्थित चिकित्सकों ने भी एनआईसीयू में बढ़ाई गई सुविधाओं की सराहना करते हुए कहा कि अत्याधुनिक उपकरणों एवं पर्याप्त बेड क्षमता के विस्तार से गंभीर नवजात शिशुओं के उपचार में काफी मदद मिलेगी। इससे नवजात शिशुओं को समय पर आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के साथ ही नवजात मृत्यु दर को कम करने की दिशा में भी सकारात्मक परिणाम प्राप्त होने की उम्मीद है।

कार्यक्रम के अंत में अस्पताल प्रबंधन द्वारा उद्घाटन कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों, चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ एवं सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

In-content Rectangle Ad · 728x90
कोरबा में नवजात शिशुओं के बेहतर उपचार की दिशा में महत्वपूर्ण पहल  शासकीय मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एनआईसीयू के विस्तारित भवन का उद्घाटन
Video Ad · Pre-roll / Mid-roll Ready
B
Birju bala

MINAKSHI TIMES की संपादकीय टीम।

टिप्पणियाँ

Comments are disabled for this post.

More News

बालको में सुरक्षा संस्कृति को मिला नया बल, पांच वर्षों में 27,000 से अधिक लोगों को सुरक्षा प्रशिक्षण1 day ago गणेश उत्सव पर कोरबा पुलिस का ऑपरेशन आघात, 10 दिन में 407 बदमाशों पर कार्रवाई5 days ago थाना सिटी कोतवाली के नवीन भवन का लोकार्पण एवं ई-मालखाना का उद्घाटन5 days ago हसदेव-सर्वमंगला नदी घाट पर गूंजा स्वच्छता का संदेश, जनभागीदारी से चला सफाई अभियान5 days ago परिवहन विभाग की सक्रियता, नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर जुर्माना , 10 वाहनों से वसूला गया 22,300 रुपए 5 days ago कोरबा में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ब्लड डोनेशन वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना , रक्तदान को मिलेगा नया विस्तार, जरूरतमंद मरीजों को समय पर उपलब्ध होगा सुरक्षित रक्त1 week ago एल्युमिनियम, ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु1 week ago शिवाय हॉस्पिटल कोरबा: 600 ग्राम का नन्हा योद्धा! 25 हफ्ते में जन्म, 90 दिन NICU में जिंदगी की जंग… अब 2 किलो का होकर घर जाने को तैयार1 week ago