▪ Wednesday, 30 September 2026 स्थान पहचान रहे हैं...
ब्रेकिंग न्यूज़ गणेश उत्सव पर कोरबा पुलिस का ऑपरेशन आघात, 10 दिन में 407 बदमाशों पर कार्रवाई · परिवहन विभाग की सक्रियता, नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर जुर्माना , 10 वाहनों से वसूला गया 22,300 रुपए · कोरबा में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ब्लड डोनेशन वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना , रक्तदान को मिलेगा नया विस्तार, जरूरतमंद मरीजों को समय पर उपलब्ध होगा सुरक्षित रक्त · शिवाय हॉस्पिटल कोरबा: 600 ग्राम का नन्हा योद्धा! 25 हफ्ते में जन्म, 90 दिन NICU में जिंदगी की जंग… अब 2 किलो का होकर घर जाने को तैयार · सक्ती पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मोबाइल और नकदी चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार सभी ब्रेकिंग न्यूज़ देखें
न्यूज़

कोरबा निगम की MIC में बड़ा विस्तार, 5 नए चेहरों को जगह महापौर संजूदेवी राजपूत ने बढ़ाया परिषद का दायरा, अब 14 सदस्य संभालेंगे विभागों की जिम्मेदारी

कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा की सियासत में एक अहम प्रशासनिक और राजनीतिक बदलाव सामने आया है। महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने मेयर इन काउंसिल (MIC) का विस्तार करते हुए 5 नए सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी है। इसके साथ ही MIC में प्रभारी सदस्यों की संख्या 9 से बढ़कर 14 हो गई है।

महापौर के इस निर्णय को नगर निगम के भीतर जिम्मेदारियों के व्यापक राजनीतिक एवं प्रशासनिक वितरण के तौर पर देखा जा रहा है। अलग-अलग विभागों की जिम्मेदारी सदस्यों को सौंपे जाने से अब निगम की राजनीति में विभागीय कामकाज की निगरानी और जवाबदेही का दायरा भी बढ़ेगा।

जारी आदेश के मुताबिक अशोक चावलानी को सामान्य प्रशासन एवं विधायी कार्य तथा नगरीय नियोजन, नरेन्द्र देवांगन को वित्त, लेखा एवं अंकेक्षण तथा राजस्व, श्रीमती चन्द्रकली जायसवाल को खाद्य, किशनलाल केंवट को शिक्षा, खेल एवं युवा कल्याण तथा प्रेमकुमार साहू को यांत्रिकी एवं सामाजिक कल्याण विभाग का प्रभारी सदस्य बनाया गया है।

14 सदस्यों के हाथों में विभागों की कमान

विस्तारित MIC में हितानंद अग्रवाल को लोक कर्म, भानुमति जायसवाल को पर्यावरण, अजय गोंड़ को संस्कृति एवं पर्यटन, फिरतराम साहू को जल कार्य, धनकुमारी गर्ग को मनोरंजन एवं विरासत संरक्षण, उर्वशी राठौर को महिला एवं बाल विकास, ममता यादव को गरीब उपशमन, अजय कुमार चन्द्रा को अग्निशमन एवं विद्युत संधारण तथा सरोज शांडिल्य को उद्यानिकी विभाग की जिम्मेदारी दी गई है।

विभागीय जिम्मेदारियों के साथ बढ़ेगी राजनीतिक सक्रियता

MIC के विस्तार के बाद अब निगम के 14 प्रभारी सदस्य अपने-अपने विभागों से जुड़े कार्यों पर नजर रखेंगे। ऐसे में आने वाले दिनों में नगर निगम की बैठकों, विकास कार्यों और विभागीय फैसलों में MIC की भूमिका और अधिक महत्वपूर्ण होने की उम्मीद है।

महापौर द्वारा किए गए इस विस्तार को निगम की कार्यप्रणाली को अधिक व्यापक बनाने की दिशा में उठाया गया कदम माना जा रहा है। वहीं, राजनीतिक नजरिए से देखें तो अलग-अलग सदस्यों को महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी दिए जाने से निगम की सत्ता व्यवस्था में सहभागिता का दायरा भी बढ़ा है।

In-content Rectangle Ad · 728x90
कोरबा निगम की MIC में बड़ा विस्तार, 5 नए चेहरों को जगह    महापौर संजूदेवी राजपूत ने बढ़ाया परिषद का दायरा, अब 14 सदस्य संभालेंगे विभागों की जिम्मेदारी
Video Ad · Pre-roll / Mid-roll Ready
B
Birju bala

MINAKSHI TIMES की संपादकीय टीम।

टिप्पणियाँ

Comments are disabled for this post.

More News

बालको में सुरक्षा संस्कृति को मिला नया बल, पांच वर्षों में 27,000 से अधिक लोगों को सुरक्षा प्रशिक्षण1 day ago गणेश उत्सव पर कोरबा पुलिस का ऑपरेशन आघात, 10 दिन में 407 बदमाशों पर कार्रवाई5 days ago थाना सिटी कोतवाली के नवीन भवन का लोकार्पण एवं ई-मालखाना का उद्घाटन5 days ago हसदेव-सर्वमंगला नदी घाट पर गूंजा स्वच्छता का संदेश, जनभागीदारी से चला सफाई अभियान5 days ago परिवहन विभाग की सक्रियता, नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर जुर्माना , 10 वाहनों से वसूला गया 22,300 रुपए 5 days ago कोरबा में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ब्लड डोनेशन वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना , रक्तदान को मिलेगा नया विस्तार, जरूरतमंद मरीजों को समय पर उपलब्ध होगा सुरक्षित रक्त1 week ago एल्युमिनियम, ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु1 week ago शिवाय हॉस्पिटल कोरबा: 600 ग्राम का नन्हा योद्धा! 25 हफ्ते में जन्म, 90 दिन NICU में जिंदगी की जंग… अब 2 किलो का होकर घर जाने को तैयार1 week ago