कोरबा। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने प्रशासनिक दृष्टिकोण से जिले के 8 पुलिस अधिकारियों के अस्थायी पदस्थापना आदेश जारी किए हैं।

जारी आदेश के अनुसार निरीक्षक धर्मनारायण तिवारी को रक्षित केंद्र कोरबा से थाना प्रभारी दीपका बनाया गया है। निरीक्षक गणेश राम यादव को रक्षित केंद्र कोरबा से थाना प्रभारी करतला और निरीक्षक लोकनाथ यादव को रक्षित केंद्र कोरबा से थाना प्रभारी लेमरू की जिम्मेदारी दी गई है।
उप निरीक्षक प्रेमचंद साहू को थाना प्रभारी दीपका से हटाकर थाना प्रभारी कटघोरा बनाया गया है। उप निरीक्षक सुमन लाल पोया को थाना प्रभारी लेमरू से थाना कटघोरा और सहायक उप निरीक्षक चन्द्रपाल खाण्डे को थाना प्रभारी करतला से थाना कटघोरा पदस्थ किया गया है। सहायक उप निरीक्षक भानु प्रताप कुर्रे का स्थानांतरण थाना अजाक से थाना पाली किया गया है। वहीं सहायक उप निरीक्षक महिपाल सिंह के स्थानांतरण आदेश में संशोधन कर उन्हें थाना अजाक में पदस्थ किया गया है।
MINAKSHI TIMES की संपादकीय टीम।
बालको में सुरक्षा संस्कृति को मिला नया बल, पांच वर्षों में 27,000 से अधिक लोगों को सुरक्षा प्रशिक्षण
गणेश उत्सव पर कोरबा पुलिस का ऑपरेशन आघात, 10 दिन में 407 बदमाशों पर कार्रवाई
थाना सिटी कोतवाली के नवीन भवन का लोकार्पण एवं ई-मालखाना का उद्घाटन
हसदेव-सर्वमंगला नदी घाट पर गूंजा स्वच्छता का संदेश, जनभागीदारी से चला सफाई अभियान
परिवहन विभाग की सक्रियता, नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर जुर्माना , 10 वाहनों से वसूला गया 22,300 रुपए
कोरबा में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ब्लड डोनेशन वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना , रक्तदान को मिलेगा नया विस्तार, जरूरतमंद मरीजों को समय पर उपलब्ध होगा सुरक्षित रक्त
टिप्पणियाँ