▪ Wednesday, 30 September 2026 स्थान पहचान रहे हैं...
ब्रेकिंग न्यूज़ गणेश उत्सव पर कोरबा पुलिस का ऑपरेशन आघात, 10 दिन में 407 बदमाशों पर कार्रवाई · परिवहन विभाग की सक्रियता, नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर जुर्माना , 10 वाहनों से वसूला गया 22,300 रुपए · कोरबा में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ब्लड डोनेशन वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना , रक्तदान को मिलेगा नया विस्तार, जरूरतमंद मरीजों को समय पर उपलब्ध होगा सुरक्षित रक्त · शिवाय हॉस्पिटल कोरबा: 600 ग्राम का नन्हा योद्धा! 25 हफ्ते में जन्म, 90 दिन NICU में जिंदगी की जंग… अब 2 किलो का होकर घर जाने को तैयार · सक्ती पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मोबाइल और नकदी चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार सभी ब्रेकिंग न्यूज़ देखें
न्यूज़

कोरबा शहर कांग्रेस की बैठक, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर

कोरबा । जिला कांग्रेस कार्यालय टी पी नगर कोरबा में ब्‍लॉक कांग्रेस कमेटी और मण्‍डल कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों के साथ जिला कांग्रेस कमेटी (शहर) की महत्‍वपूर्ण बैठक आयोजित की गई ।

जिला कांग्रेस अध्‍यक्ष मुकेश राठौर ने बताया कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने संगठन में जिला, ब्‍लॉक, मंडल, वार्ड और बूथ स्‍तर पर पुर्नगठित करते हुए एक बड़ा कदम उठाया है । उन्‍होंने बताया कि इसी माह प्रदेश के सभी 42 जिला अध्‍यक्षों को 10 दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया है । कोरबा शहर कांग्रेस में चार ब्‍लॉक और 10 मंडल कमेटी का गठन किया जा चुका है । वर्तमान में बूथ कमेटी गठन की प्रक्रिया रफ्तार में हैं, शीघ्र ही वार्ड अध्‍यक्ष व वार्ड कमेटी की गठन को धरातल पर उतारा जावेगा ।

बैठक में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल विशेष रूप से उपस्थित थे । अग्रवाल ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि नवनियुक्‍त ब्‍लॉक एवं मंडल अध्‍यक्षों में अधिकांश चेहरे युवा है, जो कांग्रेस के भविष्‍य की बुनियाद को दर्शाता है साथ ही वार्ड एवं बूथ कमेटी का गठन किया जा रहा है । इन कमेटियों में सभी सक्रिय कार्यकर्ता को स्‍थान देना होगा, जिससे पार्टी संगठन में नई ऊर्जा, जोशिला नेतृत्‍व सामने आएगा ।

पूर्व मंत्री श्री अग्रवाल ने काेरबा जिला शहर के ब्‍लाॅक, एवं मंडल अध्‍यक्षों को मार्गदर्शन देते हुए संगठन को मजबूती देने के लिए प्रेरित की । अग्रवाल ने कहा कि संगठन में नवनियुक्तियां केवल पद नहीं है यह जिम्‍मेदारी है, जनभावनाओं से जुड़ने की एवं संगठन के रीति नीति को जन - जन तक पहुंचाने की।

श्री अग्रवाल ने बताया कि जिला शहर कांग्रेस के सभी चारों ब्‍लॉक के लिए प्रभारी बनाए गये हैं । शीघ्र ही दसों मंडल कमेटी के लिए मंडल प्रभारियों की सूची जारी किया जावेगा साथ ही जिला कांग्रेस प्रवक्‍ता के साथ - साथ चारों ब्‍लॉक कांग्रेस कमेटी और दसों मंडल कांग्रेस कमेटी में प्रवक्‍ता बनाए जाने की तैयारी है। अग्रवाल ने कांग्रेस पदाधिकारियों को अपने - अपने बूथ में बूथ अध्‍यक्ष बनने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि बूथ और वार्ड कमेटियों को तय मियाद मे गठन करना होगा ।

पूर्व अध्‍यक्ष राजकिशोर प्रसाद ने सभी नवनियुक्‍त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि संगठनात्‍मक पुन: गठन की प्रक्रिया में पदों की संख्‍या बढ़ाए जाने की जरूरत है जिससे संबंधित क्षेत्रों के सक्रिय नेताओं को भी पद मिल सकेगा ।

पूर्व अध्‍यक्ष श्‍याम सुंदर सोनी बताया कि अब तक जाे कमेटियां बनी है उसमें बेहतर परफार्मेंस देने वाले पदाधिकारियों, कार्यकर्ता को जिम्‍मेदारी मिली है, अभी और नियुक्तियां होनी है जिसमें सक्रिय कार्यकर्ताओं को मौका मिल सकता है ।

पूर्व जिला अध्‍यक्ष सपना चौहान ने कहा कि आज हमें कांग्रेस संगठन की मजबूती के लिए कांग्रेस के विचारधारा के तहत् ऐसे लोगों को जोड़ना होगा जिसने विरोधी ताकतों से हर स्‍तर पर सामना किया है ।

महिला कांग्रेस अध्‍यक्ष कुसुम द्विवेदी ने कहा कि कांग्रेस एक विचारधारा है जो गरीब, किसान, मजूदर, युवा, महिला और शोषित वर्ग के हक के लिए आवाज उठाता है । कांग्रेस ने हमें आजादी दिलाई, सविंधान दिया और देश को विकास की राह पर अग्रसर किया ।

बैठक को वरिष्‍ठ कांग्रेस नेत्री रेखा त्रिपाठी, प्रदेश सचिव विकास सिह, बी एन सिंह, अजा अध्‍यक्ष नारायण कुर्रे, ओबीसी अध्‍यक्ष गजानंद साहु, सेवादल अध्‍यक्ष प्रदीप पुरायणे, युवा कांग्रेस अध्‍यक्ष राकेश पंकज, ब्‍लॉक अध्‍यक्ष राजेन्‍द्र तिवारी, पालुराम साहु, बसंत चंद्रा, ए डी जोशी, अल्‍पसंख्‍यक प्रकोष्‍ठ अध्‍यक्ष मो.शाहिद, मनहरण राठौर इंटक, मंडल अध्‍यक्ष मनीष शर्मा, जवाहर निर्मलकर, सुकसागर निर्मलकर, प्रदीप जायसवाल, सुरती कुलदीप, अश्‍वनी पटेल, बुद्धेश्‍वर चौहान, रोपा तिर्की, इकबाल कुरैशी, नेता प्रतिपक्ष कृपाराम साहु, पार्षद अयोध्‍या मस्‍तुल कंवर, प्रेमलता अविनाश बंजारे, रवि चंदेल, ब्रदी किरण, अनुज जायसवाल, सुभाष राठौर, डॉ.रामगोपाल कुर्रे, गीता गभेल, जिला कांग्रेस पदाधिकारी संतोष यादव, सुरेश पटेल, दुष्‍यंत शर्मा, अशोक लोध, एफ डी मानिकपुरी, आनंद पालीवाल, पुष्‍पा पात्रे, हिमांशु सिंह, आरिफ खान, गिरधारी बरेठ, संजू पैकरा, शशि अग्रवाल, शांता मंडावे, लक्ष्‍मी महंत, माधुरी ध्रुव, ममता अग्रवाल, द्रोपति तिवारी, सुभद्रा सिंह, संतोषी यादव, क्रांति सोनी, टिंंकी महंत, गायत्री चंद्रा, डॉ. देव जायसवाल, पवन विश्‍वकर्मा, अजीत बर्मन, दामनी नेताम, झलकुंवर, विवेक श्रीवास, आकाश प्रजापति, नितेश यादव, निलेश दिवान, अनवर रजा, तपन हलदार, संतोष साहु, रम्‍हन दास, कुंजबिहारी साहु, आशीष गुप्‍ता, अनिल सिंह, अमित साहु, मो.यासीन, के के चौकसे, सुखनंदन सोनकर, विजय जायसवाल सहित अनेकाें पदाधिकारी, कार्यकर्ता उपस्थित थे ।

In-content Rectangle Ad · 728x90
कोरबा शहर कांग्रेस की बैठक, बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर
Video Ad · Pre-roll / Mid-roll Ready
B
Birju bala

MINAKSHI TIMES की संपादकीय टीम।

टिप्पणियाँ

Comments are disabled for this post.

More News

बालको में सुरक्षा संस्कृति को मिला नया बल, पांच वर्षों में 27,000 से अधिक लोगों को सुरक्षा प्रशिक्षण1 day ago गणेश उत्सव पर कोरबा पुलिस का ऑपरेशन आघात, 10 दिन में 407 बदमाशों पर कार्रवाई5 days ago थाना सिटी कोतवाली के नवीन भवन का लोकार्पण एवं ई-मालखाना का उद्घाटन5 days ago हसदेव-सर्वमंगला नदी घाट पर गूंजा स्वच्छता का संदेश, जनभागीदारी से चला सफाई अभियान5 days ago परिवहन विभाग की सक्रियता, नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर जुर्माना , 10 वाहनों से वसूला गया 22,300 रुपए 5 days ago कोरबा में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ब्लड डोनेशन वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना , रक्तदान को मिलेगा नया विस्तार, जरूरतमंद मरीजों को समय पर उपलब्ध होगा सुरक्षित रक्त1 week ago एल्युमिनियम, ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु1 week ago शिवाय हॉस्पिटल कोरबा: 600 ग्राम का नन्हा योद्धा! 25 हफ्ते में जन्म, 90 दिन NICU में जिंदगी की जंग… अब 2 किलो का होकर घर जाने को तैयार1 week ago