कोरबा । जिला कलेक्ट्रेट के पास स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के ऑफिस के अंदर सोमवार सुबह एक सुरक्षा कर्मी की फांसी के फंदे से लटकी लाश मिली। मृतक की पहचान 25 वर्षीय विनोद सोनवानी के रूप में हुई है। वह आरा मशीन निवासी था और एलआईसी ऑफिस में नाइट शिफ्ट की ड्यूटी करता था। घटना की सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, विनोद सोनवानी रविवार को घर से लौटा था और रात में ड्यूटी पर चला गया था। परिजनों ने रात में उसे फोन किया, लेकिन उसने फोन नहीं उठाया।

इससे परिवार को अनहोनी की आशंका हुई। सुबह लगभग 5 बजे पिता राजेन्द्र सोनवानी बेटे को देखने सीधे एलआईसी ऑफिस पहुंचे। काफी देर तक आवाज देने और फोन करने के बावजूद अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने एलआईसी ऑफिस के अधिकारियों और कर्मचारियों को सूचना दी। ऑफिस के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और दरवाजा खोलकर अंदर देखा तो विनोद कार्यालय के अंदर फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। यह देखकर सभी के होश उड़ गए।
तुरंत इसकी सूचना सिविल लाइन थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी आस्था शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने शव को फंदे से नीचे उतारकर पंचनामा कार्रवाई की और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने घटनास्थल से कुछ आपत्तिजनक सामान भी बरामद किया है, जिसे जांच के लिए जब्त कर लिया गया है। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है, लेकिन आत्महत्या के पीछे का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस परिजनों और एलआईसी कर्मचारियों के बयान ले रही है।
MINAKSHI TIMES newsroom journalist profile.
बालको में सुरक्षा संस्कृति को मिला नया बल, पांच वर्षों में 27,000 से अधिक लोगों को सुरक्षा प्रशिक्षण
गणेश उत्सव पर कोरबा पुलिस का ऑपरेशन आघात, 10 दिन में 407 बदमाशों पर कार्रवाई
थाना सिटी कोतवाली के नवीन भवन का लोकार्पण एवं ई-मालखाना का उद्घाटन
हसदेव-सर्वमंगला नदी घाट पर गूंजा स्वच्छता का संदेश, जनभागीदारी से चला सफाई अभियान
परिवहन विभाग की सक्रियता, नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर जुर्माना , 10 वाहनों से वसूला गया 22,300 रुपए
कोरबा में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ब्लड डोनेशन वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना , रक्तदान को मिलेगा नया विस्तार, जरूरतमंद मरीजों को समय पर उपलब्ध होगा सुरक्षित रक्त
टिप्पणियाँ