▪ Sunday, 29 November 2026 स्थान पहचान रहे हैं...
ब्रेकिंग न्यूज़ ऑनलाइन सट्टा खेलते आदतन सटोरिया गिरफ्तार, मोबाइल में मिली सट्टा-पट्टी, लाखों के UPI लेन-देन का खुलासा · हाथी को ट्रैक्टर से छेड़ना पड़ा भारी: वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार, ट्रैक्टर जब्त · सीएसईबी चौकी पुलिस की मुस्तैदी: बुधवारी मैदान में रेत विवाद पर दो गुटों में खूनी संघर्ष टला, 10 आरोपी एक साथ गिरफ्तार · शासकीय कार्य में बाधा डालना पड़ा महंगा: आबकारी टीम से हुज्जतबाजी करने वाली दो महिला आरोपी सलाखों के पीछे · 44 वर्षों से आस्था का केंद्र: टीपी नगर की बंगाली चाल में गूंज रहे मां दुर्गा के जयकारे सभी ब्रेकिंग न्यूज़ देखें
न्यूज़

नराकास कोरबा को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान

कोरबा । नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास), कोरबा को राजभाषा हिंदी के प्रचार-प्रसार एवं कार्यान्वयन तथा हिंदी के प्रगतिशील प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मानित किया गया है।

नराकास, कोरबा के अध्यक्ष एवं एनटीपीसी कोरबा के कार्यकारी निदेशक किशोर चंद्र पात्र के मार्गदर्शन एवं नेतृत्व में समिति से संबद्ध विभिन्न कार्यालयों में राजभाषा हिंदी के प्रयोग को प्रोत्साहित करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। समिति द्वारा हिंदी के प्रचार-प्रसार एवं राजभाषा नीति के प्रभावी कार्यान्वयन के लिए विभिन्न गतिविधियों का संचालन किया जाता है।

यह प्रतिष्ठित सम्मान 15 सितंबर 2026 को नवी मुंबई में आयोजित अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन के अवसर पर श्रीमती अंशुली आर्य, सचिव, राजभाषा विभाग, गृह मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा प्रदान किया गया।

नराकास, कोरबा की ओर से यह सम्मान विजय कुमार गर्ग, महाप्रबंधक (रसायन), एनटीपीसी कोरबा ने प्राप्त किया।

यह सम्मान नराकास, कोरबा से संबद्ध विभिन्न कार्यालयों के सामूहिक प्रयासों एवं सक्रिय सहभागिता का परिणाम है। यह उपलब्धि राजभाषा हिंदी के प्रभावी कार्यान्वयन एवं प्रगतिशील प्रयोग के प्रति कार्यालयों की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है तथा भविष्य में हिंदी के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं प्रयोग को और अधिक प्रोत्साहित करेगी।

In-content Rectangle Ad · 728x90
नराकास कोरबा को अखिल भारतीय स्तर पर ‘नराकास प्रोत्साहन सम्मान’ की ‘प्रशंसनीय’ श्रेणी में सम्मान
Video Ad · Pre-roll / Mid-roll Ready
B
Birju bala

MINAKSHI TIMES की संपादकीय टीम।

टिप्पणियाँ

Comments are disabled for this post.

More News

25 साल बाद निकली फायर ऑफिसर भर्ती में प्रशिक्षित युवाओं को राहत नहीं, छत्तीसगढ़ के योग्य अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार16 hours ago ऑनलाइन सट्टा खेलते आदतन सटोरिया गिरफ्तार, मोबाइल में मिली सट्टा-पट्टी, लाखों के UPI लेन-देन का खुलासा18 hours ago बालको ने भटगांव में किया सामुदायिक भवन का लोकार्पण1 day ago हाथी को ट्रैक्टर से छेड़ना पड़ा भारी: वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार, ट्रैक्टर जब्त3 days ago बालको को कॉरपोरेट कम्युनिकेशन में उत्कृष्ट कार्य के लिए एसोचैम ने किया सम्मानित3 days ago क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल4 days ago 77 साल की उम्र में फिर चलने-फिरने की उम्मीद! शिवाय हॉस्पिटल में मीना देशमुख के दोनों घुटनों का सफल रिप्लेसमेंट, 15 दिन की फिजियोथेरेपी से मिली नई राह1 week ago बालको की गौरवशाली विकास यात्रा से रूबरू हुए कंपनी के सेवानिवृत्त कर्मचारी1 week ago