कोरबा । परिवहन विभाग द्वारा जिले में यातायात नियमों के पालन और वाहनों की जांच को लेकर सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में परिवहन विभाग की टीम ने विभिन्न मार्गों और क्षेत्रों में वाहनों की जांच की। जांच के दौरान नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कुल 10 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए

22,300 रुपये का चालान काटा गया।जांच के दौरान वाहनों के आवश्यक दस्तावेज, परमिट, फिटनेस, बीमा सहित अन्य निर्धारित मापदंडों की जांच की गई। नियमों का पालन नहीं करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान एक वाहन को परिवहन कार्यालय परिसर में खड़ा कराया गया। परिवहन विभाग के अधिकारियों ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे सड़क पर वाहन चलाते समय सभी आवश्यक दस्तावेज अपने साथ रखें और यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करें। विभाग का उद्देश्य वाहन चालकों को नियमों के प्रति जागरूक करने के साथ-साथ सड़क सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करना है।

परिवहन अधिकारी ने बताया कि कोरबा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में वाहनों की जांच का अभियान निरंतर जारी रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। विभाग की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में नियमों के पालन को लेकर सतर्कता बढ़ने की उम्मीद है।
MINAKSHI TIMES की संपादकीय टीम।
बालको में सुरक्षा संस्कृति को मिला नया बल, पांच वर्षों में 27,000 से अधिक लोगों को सुरक्षा प्रशिक्षण
गणेश उत्सव पर कोरबा पुलिस का ऑपरेशन आघात, 10 दिन में 407 बदमाशों पर कार्रवाई
थाना सिटी कोतवाली के नवीन भवन का लोकार्पण एवं ई-मालखाना का उद्घाटन
हसदेव-सर्वमंगला नदी घाट पर गूंजा स्वच्छता का संदेश, जनभागीदारी से चला सफाई अभियान
कोरबा में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ब्लड डोनेशन वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना , रक्तदान को मिलेगा नया विस्तार, जरूरतमंद मरीजों को समय पर उपलब्ध होगा सुरक्षित रक्त
एल्युमिनियम, ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु
टिप्पणियाँ