कोरबा। महापौर संजू देवी राजपूत ने बुधवार को पंचवटी विश्राम गृह में पत्रकार वार्ता आयोजित कर अपने 16 माह के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं। इस दौरान महापौर और निगम आयुक्त आशुतोष पांडे ने पत्रकारों के सवालों के जवाब भी दिए।

पत्रकार वार्ता के दौरान एक पत्रकार ने जब टी.पी नगर चौक और काफी हाउस के आसपास ठेले और ऑटो डील संचालकों द्वारा गाड़ियां दुकान के सामने सड़क पर खड़ी करने का मुद्दा उठाया। पत्रकार ने कहा कि इससे रोज जाम की स्थिति बन रही है।

सवाल को गंभीरता से लेते हुए निगम आयुक्त आशुतोष पांडे ने पत्रकार वार्ता हॉल से ही टी.पी नगर जोन प्रभारी को फोन कर तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
आयुक्त के आदेश के बाद दोपहर में ही टी.पी नगर जोन प्रभारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने टी .पी नगर स्थित विशाल मेगा मार्ट, इंडियन कॉफी हउस , पाम मॉल ,ठेलो और ऑटो डील संचालकों को नोटिस थमाकर
24 घंटे के अंदर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए।
पत्रकारों के सवाल पर त्वरित कार्रवाई से मौजूद सभी पत्रकारों ने निगम प्रशासन की सराहना की।
MINAKSHI TIMES की संपादकीय टीम।
बालको में सुरक्षा संस्कृति को मिला नया बल, पांच वर्षों में 27,000 से अधिक लोगों को सुरक्षा प्रशिक्षण
गणेश उत्सव पर कोरबा पुलिस का ऑपरेशन आघात, 10 दिन में 407 बदमाशों पर कार्रवाई
थाना सिटी कोतवाली के नवीन भवन का लोकार्पण एवं ई-मालखाना का उद्घाटन
हसदेव-सर्वमंगला नदी घाट पर गूंजा स्वच्छता का संदेश, जनभागीदारी से चला सफाई अभियान
परिवहन विभाग की सक्रियता, नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर जुर्माना , 10 वाहनों से वसूला गया 22,300 रुपए
कोरबा में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ब्लड डोनेशन वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना , रक्तदान को मिलेगा नया विस्तार, जरूरतमंद मरीजों को समय पर उपलब्ध होगा सुरक्षित रक्त
टिप्पणियाँ