कोरबा । कृषि विभाग एवं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की क्रियान्वयन एजेंसी एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया के संयुक्त तत्वावधान में आज कार्यक्रम आयोजित कर जिले की छह महिला कृषकों को सम्मानित किया गया। इन कृषकों ने विगत वर्षों में योजना के तहत फसल बीमा कराकर इसका लाभ प्राप्त किया है। उन्हें प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से संबंधित किट प्रदान की गई। संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2026 को अंतरराष्ट्रीय महिला किसान वर्ष घोषित किया है। इसका उद्देश्य वैश्विक कृषि में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका को मान्यता देना है।

महिला किसान फसल उत्पादन, पशुपालन, कृषि वानिकी, मत्स्य पालन, बागवानी, कटाई पूर्व गतिविधियों, कटाई के बाद प्रसंस्करण, पैकेजिंग और विपणन सहित कृषि क्षेत्र के विभिन्न कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान देती हैं। इसी क्रम में जिले की महिला किसानों के कृषि क्षेत्र में योगदान को सम्मान देने के लिए यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में कृषि विभाग के सहायक संचालक कृषि, योजना के शाखा प्रभारी तथा क्रियान्वयन एजेंसी ।प्ब् के जिला एवं विकासखंड स्तरीय समन्वयक उपस्थित रहे।
MINAKSHI TIMES newsroom journalist profile.
25 साल बाद निकली फायर ऑफिसर भर्ती में प्रशिक्षित युवाओं को राहत नहीं, छत्तीसगढ़ के योग्य अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
ऑनलाइन सट्टा खेलते आदतन सटोरिया गिरफ्तार, मोबाइल में मिली सट्टा-पट्टी, लाखों के UPI लेन-देन का खुलासा
बालको ने भटगांव में किया सामुदायिक भवन का लोकार्पण
हाथी को ट्रैक्टर से छेड़ना पड़ा भारी: वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार, ट्रैक्टर जब्त
बालको को कॉरपोरेट कम्युनिकेशन में उत्कृष्ट कार्य के लिए एसोचैम ने किया सम्मानित
क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल
टिप्पणियाँ