कोरबा । छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर 2 नवंबर को आयोजित होने वाले एकदिवसीय राज्योत्सव समारोह की तैयारियों का जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रतीक जैन ने जायजा लिया। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देशन में उन्होंने कोरबा स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर ओपन ऑडिटोरियम का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
जैन ने मंच निर्माण, विद्युत एवं साउंड सिस्टम, लाइटिंग, बैरिकेडिंग, दर्शक दीर्घा और वीआईपी बैठक व्यवस्था समय पर सुनिश्चित करने को कहा। कलाकारों के ठहरने, भोजन और आवास के साथ पेयजल, स्वास्थ्य सुविधा, स्वच्छता एवं सुरक्षा प्रबंधों की भी समीक्षा की गई।
उन्होंने आयोजन स्थल के प्रवेश और निकास मार्ग, पार्किंग तथा विभागीय स्टॉलों के स्थान निर्धारण के लिए व्यवस्थित रूट प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। जैन ने कहा कि राज्योत्सव प्रदेश की गौरवमयी यात्रा और उपलब्धियों का प्रतीक है। समारोह की सभी तैयारियां सुव्यवस्थित, सुरक्षित और गरिमापूर्ण ढंग से पूरी की जाएं।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर देवेंद्र पटेल, ओंकार यादव, नगर निगम, लोक निर्माण विभाग, विद्युत, यांत्रिकी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
MINAKSHI TIMES newsroom journalist profile.
25 साल बाद निकली फायर ऑफिसर भर्ती में प्रशिक्षित युवाओं को राहत नहीं, छत्तीसगढ़ के योग्य अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री से लगाई न्याय की गुहार
ऑनलाइन सट्टा खेलते आदतन सटोरिया गिरफ्तार, मोबाइल में मिली सट्टा-पट्टी, लाखों के UPI लेन-देन का खुलासा
बालको ने भटगांव में किया सामुदायिक भवन का लोकार्पण
हाथी को ट्रैक्टर से छेड़ना पड़ा भारी: वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार, ट्रैक्टर जब्त
बालको को कॉरपोरेट कम्युनिकेशन में उत्कृष्ट कार्य के लिए एसोचैम ने किया सम्मानित
क्षेत्र के विकास में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा बालको : मंत्री लखन लाल
टिप्पणियाँ