कोरबा। बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत हादसों की सड़क बन चुकी रिंग रोड स्थित नाला पुल के जर्जर मार्ग पर हादसे में बाइक सवार दो युवतियों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है। घायल युवक को डायल-112 की मदद से तत्काल जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया।


प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, कोयला लदे ट्रेलर क्रमांक CG 12 BG 2932 और मोटरसाइकिल क्रमांक CG 10 CB 2635 के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार दो युवतियों के सड़क पर गिरने के बाद पहिया ऊपर से गुजर गया और दोनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि तीसरा सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते ही बालको पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लिया। पुलिस मृतक युवतियों की शिनाख्त में जुटी है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने ट्रेलर को कब्जे में लेकर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है। इस घटना से स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त है। नाराज लोगों ने चक्काजाम कर दिया है। पुलिस हालात को संभालने की कोशिश कर रही है।
MINAKSHI TIMES की संपादकीय टीम।
बालको में सुरक्षा संस्कृति को मिला नया बल, पांच वर्षों में 27,000 से अधिक लोगों को सुरक्षा प्रशिक्षण
गणेश उत्सव पर कोरबा पुलिस का ऑपरेशन आघात, 10 दिन में 407 बदमाशों पर कार्रवाई
थाना सिटी कोतवाली के नवीन भवन का लोकार्पण एवं ई-मालखाना का उद्घाटन
हसदेव-सर्वमंगला नदी घाट पर गूंजा स्वच्छता का संदेश, जनभागीदारी से चला सफाई अभियान
परिवहन विभाग की सक्रियता, नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर जुर्माना , 10 वाहनों से वसूला गया 22,300 रुपए
कोरबा में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ब्लड डोनेशन वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना , रक्तदान को मिलेगा नया विस्तार, जरूरतमंद मरीजों को समय पर उपलब्ध होगा सुरक्षित रक्त
टिप्पणियाँ