▪ Wednesday, 30 September 2026 स्थान पहचान रहे हैं...
ब्रेकिंग न्यूज़ गणेश उत्सव पर कोरबा पुलिस का ऑपरेशन आघात, 10 दिन में 407 बदमाशों पर कार्रवाई · परिवहन विभाग की सक्रियता, नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर जुर्माना , 10 वाहनों से वसूला गया 22,300 रुपए · कोरबा में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ब्लड डोनेशन वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना , रक्तदान को मिलेगा नया विस्तार, जरूरतमंद मरीजों को समय पर उपलब्ध होगा सुरक्षित रक्त · शिवाय हॉस्पिटल कोरबा: 600 ग्राम का नन्हा योद्धा! 25 हफ्ते में जन्म, 90 दिन NICU में जिंदगी की जंग… अब 2 किलो का होकर घर जाने को तैयार · सक्ती पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मोबाइल और नकदी चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार सभी ब्रेकिंग न्यूज़ देखें
न्यूज़

सहकारी सप्ताह का शुभारंभ, जिले की सभी पैक्स समितियों एवं जिला सहकारी बैंक शाखाओं में हुआ ध्वजारोहण

कोरबा, राज्य एवं केंद्र सरकार के सहकारिता मंत्रालय के दिशानिर्देशानुसार सहकारिता आंदोलन की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से आज से देशव्यापी 'सहकारी सप्ताह' का शुभारंभ हुआ। यह विशेष सप्ताह 29 जून से 6 जुलाई 2026 तक जिले सहित पूरे देश में विभिन्न जनजागरूकता एवं सहकारिता आधारित गतिविधियों के साथ मनाया जाएगा।

सहकारी सप्ताह के प्रथम दिवस पर जिला कोरबा की सभी 60 प्राथमिक कृषि साख सहकारी समितियों (पैक्स) के मुख्यालयों तथा जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित बिलासपुर की जिला कोरबा स्थित सभी 08 शाखाओं में एक साथ सहकारिता के सतरंगे ध्वज का ध्वजारोहण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर सहकारिता के मूल्यों, सिद्धांतों एवं सामूहिक विकास की भावना को सुदृढ़ करने का संकल्प लिया गया।

जिला सहकारी केंद्रीय बैंक मर्यादित बिलासपुर के अंतर्गत नोडल कार्यालय, शाखा कोरबा में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में सहकारिता प्रकोष्ठ से जुड़े ब्रजेन्द्रधर शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने दीप प्रज्ज्वलित कर माँ भारती के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा सहकारिता के प्रतीक सतरंगे ध्वज का ध्वजारोहण किया। इसके पश्चात उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों एवं कृषकों ने सामूहिक रूप से सहकारिता गान प्रस्तुत कर ध्वज को सलामी दी तथा सहकारिता के सिद्धांतों का पालन करते हुए समाज एवं कृषि क्षेत्र के विकास में सक्रिय सहभागिता निभाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला कार्यकारिणी सदस्य अमित पटेल, कमलेश प्रधान एवं सदस्य ब्रजेश कुमार यादव की गरिमामयी उपस्थिति रही।

इस अवसर पर जिला सहकारी बैंक, जिला क्षेत्र कोरबा के नोडल अधिकारी सुशील कुमार जोशी, सहायक नोडल मुकेश पटेल, शाखा प्रबंधक (कोरबा) सरिता पाठक, पर्यवेक्षक जमाल खान, बैंक स्टाफ कुशल तिवारी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कृषक बंधुओं ने भी सहभागिता करते हुए सहकारिता के माध्यम से कृषि विकास, आत्मनिर्भरता एवं आपसी सहयोग को बढ़ावा देने का संकल्प लिया।

सहकारी सप्ताह के दौरान जिले की सभी सहकारी संस्थाओं में सहकारिता के सिद्धांतों के प्रचार-प्रसार, कृषक हितैषी योजनाओं की जानकारी, जनजागरूकता कार्यक्रम एवं विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा, जिससे सहकारिता आंदोलन को और अधिक सशक्त एवं जनोन्मुख बनाया जा सके।

In-content Rectangle Ad · 728x90
सहकारी सप्ताह का शुभारंभ, जिले की सभी पैक्स समितियों एवं जिला सहकारी बैंक शाखाओं में हुआ ध्वजारोहण
Video Ad · Pre-roll / Mid-roll Ready
B
Birju bala

MINAKSHI TIMES की संपादकीय टीम।

टिप्पणियाँ

Comments are disabled for this post.

More News

बालको में सुरक्षा संस्कृति को मिला नया बल, पांच वर्षों में 27,000 से अधिक लोगों को सुरक्षा प्रशिक्षण1 day ago गणेश उत्सव पर कोरबा पुलिस का ऑपरेशन आघात, 10 दिन में 407 बदमाशों पर कार्रवाई5 days ago थाना सिटी कोतवाली के नवीन भवन का लोकार्पण एवं ई-मालखाना का उद्घाटन5 days ago हसदेव-सर्वमंगला नदी घाट पर गूंजा स्वच्छता का संदेश, जनभागीदारी से चला सफाई अभियान5 days ago परिवहन विभाग की सक्रियता, नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर जुर्माना , 10 वाहनों से वसूला गया 22,300 रुपए 5 days ago कोरबा में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ब्लड डोनेशन वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना , रक्तदान को मिलेगा नया विस्तार, जरूरतमंद मरीजों को समय पर उपलब्ध होगा सुरक्षित रक्त1 week ago एल्युमिनियम, ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु1 week ago शिवाय हॉस्पिटल कोरबा: 600 ग्राम का नन्हा योद्धा! 25 हफ्ते में जन्म, 90 दिन NICU में जिंदगी की जंग… अब 2 किलो का होकर घर जाने को तैयार1 week ago