सक्ती। थाना सक्ती क्षेत्र में साईं मंदिर से चोरी हुआ चांदी का मुकुट बरामद कर लिया गया है। पुलिस ने मामले में शामिल दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
प्रार्थी विजय बहादुर ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि महामाया मंदिर के पास स्थित साईं मंदिर में भगवान साईं के मुकुट की चोरी हो गई है और चोरी कर व्यक्ति भागने की कोशिश कर रहा था। रिपोर्ट पर पुलिस ने मामला दर्ज किया ।

पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल व एसडीओपी डॉ. भुनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में आरोपियों की पतासाजी की गई। पूछताछ में आरोपी सतीश दुबे पिता महेश दुबे, उम्र 37 वर्ष, निवासी ग्राम बिछुआ, थाना गाडरवारा, जिला नरसिंहपुर मध्यप्रदेश ने अपने साथी ननकी राम चौहान पिता लछन राम चौहान, उम्र 44 वर्ष, निवासी ग्राम खम्हार, चौकी जोबी, थाना खरसिया, जिला रायगढ़ के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया।

आरोपियों के मेमोरेंडम कथन पर गवाहों की उपस्थिति में 500 ग्राम वजनी चांदी का मुकुट जिसकी कीमत करीब 95 हजार रुपये है, को विधिवत जप्त कर लिया गया। विवेचना में साक्ष्य और गवाहों के कथनों के आधार पर दोनों की संलिप्तता पाए जाने पर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
जानकारी में सामने आया कि आरोपी सतीश दुबे मध्यप्रदेश के थाना पलोहा बड़ा नरसिंहपुर का निगरानी हिस्ट्रीशीटर है। इसके खिलाफ पहले से चोरी के कई मामले दर्ज हैं और स्थाई वारंट भी लंबित है।
MINAKSHI TIMES की संपादकीय टीम।
बालको में सुरक्षा संस्कृति को मिला नया बल, पांच वर्षों में 27,000 से अधिक लोगों को सुरक्षा प्रशिक्षण
गणेश उत्सव पर कोरबा पुलिस का ऑपरेशन आघात, 10 दिन में 407 बदमाशों पर कार्रवाई
थाना सिटी कोतवाली के नवीन भवन का लोकार्पण एवं ई-मालखाना का उद्घाटन
हसदेव-सर्वमंगला नदी घाट पर गूंजा स्वच्छता का संदेश, जनभागीदारी से चला सफाई अभियान
परिवहन विभाग की सक्रियता, नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर जुर्माना , 10 वाहनों से वसूला गया 22,300 रुपए
कोरबा में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ब्लड डोनेशन वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना , रक्तदान को मिलेगा नया विस्तार, जरूरतमंद मरीजों को समय पर उपलब्ध होगा सुरक्षित रक्त
टिप्पणियाँ