▪ Wednesday, 30 September 2026 स्थान पहचान रहे हैं...
ब्रेकिंग न्यूज़ गणेश उत्सव पर कोरबा पुलिस का ऑपरेशन आघात, 10 दिन में 407 बदमाशों पर कार्रवाई · परिवहन विभाग की सक्रियता, नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर जुर्माना , 10 वाहनों से वसूला गया 22,300 रुपए · कोरबा में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ब्लड डोनेशन वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना , रक्तदान को मिलेगा नया विस्तार, जरूरतमंद मरीजों को समय पर उपलब्ध होगा सुरक्षित रक्त · शिवाय हॉस्पिटल कोरबा: 600 ग्राम का नन्हा योद्धा! 25 हफ्ते में जन्म, 90 दिन NICU में जिंदगी की जंग… अब 2 किलो का होकर घर जाने को तैयार · सक्ती पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मोबाइल और नकदी चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार सभी ब्रेकिंग न्यूज़ देखें
ब्रेकिंग न्यूज़ न्यूज़

"सजग कोरबा" अभियान: देर रात तक बार चलाने पर 2 मैनेजर गिरफ्तार, ओएनसी और सेंट्रल प्वाइंट बार पर पुलिस का छापा

कोरबा। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में चलाए जा रहे "सजग कोरबा, सतर्क कोरबा" अभियान के तहत देर रात पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। निर्धारित समय के बाद भी शराब परोस रहे 2 बारों पर छापेमारी कर दोनों के मैनेजरों के खिलाफ केस दर्ज किया गया।

पाम मॉल और सेंट्रल प्वाइंट पर एक साथ कार्रवाई

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले के नेतृत्व में पुलिस टीम ने पाम मॉल स्थित One Night Club (ONC) और सेंट्रल प्वाइंट स्थित बार में देर रात आकस्मिक छापेमारी की।

पुलिस को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि दोनों जगह आबकारी नियमों का उल्लंघन कर देर रात तक शराब परोसी जा रही है और पार्टी कराई जा रही है।

छापे के दौरान दोनों बारों में नियम विरुद्ध शराब परोसते हुए ग्राहक पाए गए। इस पर पुलिस ने दोनों बार के मैनेजरों को हिरासत में लेकर थाने लाया और वैधानिक कार्रवाई की।

पहले भी हो चुका है हादसा

उल्लेखनीय है कि कुछ दिन पहले ही पाम मॉल स्थित ONC से निकले एक युवक ने अधिक शराब पीकर अपनी स्कॉर्पियो को मॉल की सीढ़ियों पर चढ़ाने की कोशिश की थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी रमन सिंह को गिरफ्तार कर एफआईआर दर्ज की थी।

पुलिस की चेतावनी

कोरबा पुलिस ने स्पष्ट किया कि "सजग कोरबा, सतर्क कोरबा" अभियान के तहत कानून तोड़ने वाले किसी भी बार या व्यक्ति के खिलाफ आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

In-content Rectangle Ad · 728x90
"सजग कोरबा" अभियान: देर रात तक बार चलाने पर 2 मैनेजर गिरफ्तार, ओएनसी और सेंट्रल प्वाइंट बार पर पुलिस का छापा
Video Ad · Pre-roll / Mid-roll Ready
B
Birju bala

MINAKSHI TIMES की संपादकीय टीम।

टिप्पणियाँ

Comments are disabled for this post.

More News

बालको में सुरक्षा संस्कृति को मिला नया बल, पांच वर्षों में 27,000 से अधिक लोगों को सुरक्षा प्रशिक्षण1 day ago गणेश उत्सव पर कोरबा पुलिस का ऑपरेशन आघात, 10 दिन में 407 बदमाशों पर कार्रवाई5 days ago थाना सिटी कोतवाली के नवीन भवन का लोकार्पण एवं ई-मालखाना का उद्घाटन5 days ago हसदेव-सर्वमंगला नदी घाट पर गूंजा स्वच्छता का संदेश, जनभागीदारी से चला सफाई अभियान5 days ago परिवहन विभाग की सक्रियता, नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर जुर्माना , 10 वाहनों से वसूला गया 22,300 रुपए 5 days ago कोरबा में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ब्लड डोनेशन वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना , रक्तदान को मिलेगा नया विस्तार, जरूरतमंद मरीजों को समय पर उपलब्ध होगा सुरक्षित रक्त1 week ago एल्युमिनियम, ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु1 week ago शिवाय हॉस्पिटल कोरबा: 600 ग्राम का नन्हा योद्धा! 25 हफ्ते में जन्म, 90 दिन NICU में जिंदगी की जंग… अब 2 किलो का होकर घर जाने को तैयार1 week ago