कोरबा। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर अब कोरबा पुलिस बेहद सख्त हो गई है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले भर में "सजग कोरबा, सुरक्षित कोरबा" अभियान के तहत विशेष जांच अभियान चलाया गया।

इस अभियान के दौरान शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों पर चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान शराब के नशे में वाहन चलाते पाए गए 24 वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम की धारा 185 के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।
पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 17 दोपहिया और 7 चारपहिया वाहनों को जब्त कर लिया है। जब्त किए गए सभी वाहनों को न्यायालय में पेश किया जाएगा।

कोरबा पुलिस ने साफ कहा है कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और आम जनता की सुरक्षा के लिए इस तरह का अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर किसी भी तरह की नरमी नहीं बरती जाएगी।
पुलिस की अपील: वाहन चलाते समय शराब का सेवन न करें। सुरक्षित रहें, दूसरों को भी सुरक्षित रखें।
MINAKSHI TIMES की संपादकीय टीम।
बालको में सुरक्षा संस्कृति को मिला नया बल, पांच वर्षों में 27,000 से अधिक लोगों को सुरक्षा प्रशिक्षण
गणेश उत्सव पर कोरबा पुलिस का ऑपरेशन आघात, 10 दिन में 407 बदमाशों पर कार्रवाई
थाना सिटी कोतवाली के नवीन भवन का लोकार्पण एवं ई-मालखाना का उद्घाटन
हसदेव-सर्वमंगला नदी घाट पर गूंजा स्वच्छता का संदेश, जनभागीदारी से चला सफाई अभियान
परिवहन विभाग की सक्रियता, नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर जुर्माना , 10 वाहनों से वसूला गया 22,300 रुपए
कोरबा में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ब्लड डोनेशन वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना , रक्तदान को मिलेगा नया विस्तार, जरूरतमंद मरीजों को समय पर उपलब्ध होगा सुरक्षित रक्त
टिप्पणियाँ