▪ Wednesday, 30 September 2026 स्थान पहचान रहे हैं...
ब्रेकिंग न्यूज़ गणेश उत्सव पर कोरबा पुलिस का ऑपरेशन आघात, 10 दिन में 407 बदमाशों पर कार्रवाई · परिवहन विभाग की सक्रियता, नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर जुर्माना , 10 वाहनों से वसूला गया 22,300 रुपए · कोरबा में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ब्लड डोनेशन वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना , रक्तदान को मिलेगा नया विस्तार, जरूरतमंद मरीजों को समय पर उपलब्ध होगा सुरक्षित रक्त · शिवाय हॉस्पिटल कोरबा: 600 ग्राम का नन्हा योद्धा! 25 हफ्ते में जन्म, 90 दिन NICU में जिंदगी की जंग… अब 2 किलो का होकर घर जाने को तैयार · सक्ती पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मोबाइल और नकदी चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार सभी ब्रेकिंग न्यूज़ देखें
ब्रेकिंग न्यूज़ न्यूज़

सक्ती पुलिस की बड़ी कामयाबी: परसदा खुर्द हत्याकांड का 40 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

सक्ती। सक्ती जिले के परसदा खुर्द गांव में 13 वर्षीय बालक की हत्या कर शव को खेत में दफनाने के सनसनीखेज मामले का पुलिस ने महज 40 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में गांव के ही 22 वर्षीय युवक हेमंत कुमार केंवट को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की निशानदेही पर खेत में दफन बालक का शव बरामद किया गया, वहीं हत्या में प्रयुक्त रापा और घटना के समय पहने गए कपड़े भी जब्त किए गए हैं।

पुलिस के अनुसार, परसदा खुर्द निवासी सौखी कुमार केंवट ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनका 13 वर्षीय पुत्र कपिल कुमार केंवट 8 जुलाई को गांव के हेमंत कुमार केंवट के साथ घर से गया था, लेकिन वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। संदेह के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक प्रफ्फुल कुमार ठाकुर के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज पटेल एवं एसडीओपी डॉ. भुनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में पुलिस टीम ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। शुरुआत में आरोपी लगातार बयान बदलकर पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ करने पर उसने पूरा अपराध स्वीकार कर लिया।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि कुछ माह पहले हुए एक विवाद की जानकारी कपिल द्वारा अन्य लोगों को बता देने से वह उससे नाराज था और बदला लेने की योजना बना रहा था। 8 जुलाई की रात उसने चोरी का लोहा बेचकर पैसे कमाने का झांसा देकर कपिल को अपने साथ बोर घर ले गया। वहां उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद पहचान छिपाने के उद्देश्य से शव को खेत में गड्ढा खोदकर दफना दिया और कपड़े अलग स्थान पर फेंक दिए।

आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर कार्यपालिक दंडाधिकारी, चिकित्सकीय दल एवं फॉरेंसिक टीम की मौजूदगी में शव का उत्खनन कराया गया। शव की पहचान कपिल कुमार केंवट के रूप में हुई। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त रापा और अन्य साक्ष्य भी बरामद कर लिए हैं।

पुलिस ने आरोपी हेमंत कुमार केंवट (22) को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं के तहत न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की है।

In-content Rectangle Ad · 728x90
सक्ती पुलिस की बड़ी कामयाबी: परसदा खुर्द हत्याकांड का 40 घंटे में खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
Video Ad · Pre-roll / Mid-roll Ready
B
Birju bala

MINAKSHI TIMES की संपादकीय टीम।

टिप्पणियाँ

Comments are disabled for this post.

More News

बालको में सुरक्षा संस्कृति को मिला नया बल, पांच वर्षों में 27,000 से अधिक लोगों को सुरक्षा प्रशिक्षण1 day ago गणेश उत्सव पर कोरबा पुलिस का ऑपरेशन आघात, 10 दिन में 407 बदमाशों पर कार्रवाई5 days ago थाना सिटी कोतवाली के नवीन भवन का लोकार्पण एवं ई-मालखाना का उद्घाटन5 days ago हसदेव-सर्वमंगला नदी घाट पर गूंजा स्वच्छता का संदेश, जनभागीदारी से चला सफाई अभियान5 days ago परिवहन विभाग की सक्रियता, नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर जुर्माना , 10 वाहनों से वसूला गया 22,300 रुपए 5 days ago कोरबा में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ब्लड डोनेशन वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना , रक्तदान को मिलेगा नया विस्तार, जरूरतमंद मरीजों को समय पर उपलब्ध होगा सुरक्षित रक्त1 week ago एल्युमिनियम, ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु1 week ago शिवाय हॉस्पिटल कोरबा: 600 ग्राम का नन्हा योद्धा! 25 हफ्ते में जन्म, 90 दिन NICU में जिंदगी की जंग… अब 2 किलो का होकर घर जाने को तैयार1 week ago