सक्ती। बुधवारी बाजार में चोरी का मोबाइल और बाइक बेचने की फिराक में घूम रहे शातिर चोर को सक्ती पुलिस ने धर दबोचा व आरोपी के पास से चोरी का OPPO मोबाइल और मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

मामला थाना सक्ती छेत्र का है। प्रार्थी गिरधर दास महंत निवासी गीधा, थाना खरसिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 12 सितंबर को सोंठी रेलवे फाटक के पास चाय-नाश्ता के दौरान उसके बैग से 6 हजार नकद और OPPO A53 मोबाइल कुल 10 हजार रुपये की चोरी हो गई।
पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के निर्देशन और एडिशनल एसपी पंकज पटेल व SDOP डॉ. भुनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में थाना सक्ती पुलिस ने मुखबिर तंत्र सक्रिय किया। मुखबिर से सूचना मिली कि बुधवारी बाजार में एक व्यक्ति काले रंग की मोटरसाइकिल और मोबाइल बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहा है।
पुलिस टीम ने घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ा। पूछताछ में उसकी पहचान सुशील देवांगन पिता गंगाधर देवांगन (43), निवासी चक्रधर नगर रायगढ़ के रूप में हुई। उसके कब्जे से चोरी का OPPO A53 मोबाइल, एक अन्य OPPO मोबाइल और पैशन प्रो बाइक क्रमांक CG 12 AT 4860 बरामद हुई है।
आरोपी ने चोरी की वारदात कबूल कर ली है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। बरामद बाइक और दूसरे मोबाइल के संबंध में भी जांच जारी है।
MINAKSHI TIMES की संपादकीय टीम।
बालको में सुरक्षा संस्कृति को मिला नया बल, पांच वर्षों में 27,000 से अधिक लोगों को सुरक्षा प्रशिक्षण
गणेश उत्सव पर कोरबा पुलिस का ऑपरेशन आघात, 10 दिन में 407 बदमाशों पर कार्रवाई
थाना सिटी कोतवाली के नवीन भवन का लोकार्पण एवं ई-मालखाना का उद्घाटन
हसदेव-सर्वमंगला नदी घाट पर गूंजा स्वच्छता का संदेश, जनभागीदारी से चला सफाई अभियान
परिवहन विभाग की सक्रियता, नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर जुर्माना , 10 वाहनों से वसूला गया 22,300 रुपए
कोरबा में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ब्लड डोनेशन वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना , रक्तदान को मिलेगा नया विस्तार, जरूरतमंद मरीजों को समय पर उपलब्ध होगा सुरक्षित रक्त
टिप्पणियाँ