▪ Wednesday, 30 September 2026 स्थान पहचान रहे हैं...
ब्रेकिंग न्यूज़ गणेश उत्सव पर कोरबा पुलिस का ऑपरेशन आघात, 10 दिन में 407 बदमाशों पर कार्रवाई · परिवहन विभाग की सक्रियता, नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर जुर्माना , 10 वाहनों से वसूला गया 22,300 रुपए · कोरबा में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ब्लड डोनेशन वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना , रक्तदान को मिलेगा नया विस्तार, जरूरतमंद मरीजों को समय पर उपलब्ध होगा सुरक्षित रक्त · शिवाय हॉस्पिटल कोरबा: 600 ग्राम का नन्हा योद्धा! 25 हफ्ते में जन्म, 90 दिन NICU में जिंदगी की जंग… अब 2 किलो का होकर घर जाने को तैयार · सक्ती पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मोबाइल और नकदी चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार सभी ब्रेकिंग न्यूज़ देखें
न्यूज़

संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर कटघोरा में कलश यात्रा का भव्य स्वागत

समरसता संकल्प अभियान: कटघोरा में गुरु रविदास जी की कलश यात्रा का भव्य अभिनंदन

कोरबा। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा चलाए जा रहे "समरसता संकल्प" अभियान के तहत निकाली जा रही कलश यात्रा का कोरबा के भाजपा जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी जी के मार्गदर्शन में कटघोरा स्थित शहीद वीर नारायण चौक में भव्य एवं श्रद्धापूर्ण स्वागत किया गया।

उत्तर प्रदेश के वाराणसी से प्रारंभ हुई यह कलश यात्रा रायपुर की ओर अग्रसर है। यात्रा का नेतृत्व भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री एवं पूर्व विधायक डॉ. खिलावन साहू कर रहे हैं। कटघोरा पहुंचने पर विधायक श्री प्रेमचंद पटेल एवं अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेश लहरे ने श्रद्धापूर्वक कलश को अपने सिर पर धारण कर नगर भ्रमण किया। इस दौरान पूरा नगर "जय गुरु रविदास" के जयघोष से गूंज उठा और श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।

कलश यात्रा के माध्यम से सामाजिक समरसता, समानता और भाईचारे का संदेश जन-जन तक पहुंचाने का प्रयास किया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरु रविदास जी के बताए आदर्शों और उनके संदेशों को आमजन तक पहुंचाने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं नगरवासी शामिल हुए। कलश यात्रा के जिला स्तरीय संयोजक जिला महामंत्री संजय शर्मा रहे।

इस अवसर पर अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेश लहरे, पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष डॉ. विजय राठौर, जिला महामंत्री अजय विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष रुक्मणी नायर, जिला मंत्री विवेक मारकंडे, अजय दुबे, जिला मीडिया सह-प्रभारी शैलेंद्र यादव, संजय राठौर, कटघोरा मंडल अध्यक्ष अभिषेक गर्ग, मंडल उपाध्यक्ष अजय धनोदिया, मंडल महामंत्री संजीत सिंह, प्रीतम देवांगन, देव दुबे, उत्तरा चौहान, स्नेहलता पटेल, देवकुमारी पटेल, गायत्री श्रीवास्तव, अनुराग दुहलानी, डिक्रांत देवांगन, राजेंद्र टंडन, मनोज नायडू, टीकम राजपाल, मनदीप जायसवाल, अभिराम पांडेय, सत्यम जायसवाल, पीयूष गर्ग, लक्खू देवांगन, प्रताप मारवी, चतृभुवन नायक, मनोज दीक्षित एवं काजू जायसवाल सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

In-content Rectangle Ad · 728x90
संत शिरोमणि गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती पर कटघोरा में कलश यात्रा का भव्य स्वागत
Video Ad · Pre-roll / Mid-roll Ready
B
Birju bala

MINAKSHI TIMES की संपादकीय टीम।

टिप्पणियाँ

Comments are disabled for this post.

More News

बालको में सुरक्षा संस्कृति को मिला नया बल, पांच वर्षों में 27,000 से अधिक लोगों को सुरक्षा प्रशिक्षण1 day ago गणेश उत्सव पर कोरबा पुलिस का ऑपरेशन आघात, 10 दिन में 407 बदमाशों पर कार्रवाई5 days ago थाना सिटी कोतवाली के नवीन भवन का लोकार्पण एवं ई-मालखाना का उद्घाटन5 days ago हसदेव-सर्वमंगला नदी घाट पर गूंजा स्वच्छता का संदेश, जनभागीदारी से चला सफाई अभियान5 days ago परिवहन विभाग की सक्रियता, नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर जुर्माना , 10 वाहनों से वसूला गया 22,300 रुपए 5 days ago कोरबा में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ब्लड डोनेशन वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना , रक्तदान को मिलेगा नया विस्तार, जरूरतमंद मरीजों को समय पर उपलब्ध होगा सुरक्षित रक्त1 week ago एल्युमिनियम, ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु1 week ago शिवाय हॉस्पिटल कोरबा: 600 ग्राम का नन्हा योद्धा! 25 हफ्ते में जन्म, 90 दिन NICU में जिंदगी की जंग… अब 2 किलो का होकर घर जाने को तैयार1 week ago