कोरबा। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस पर कोरबा के शिवाय हॉस्पिटल में राष्ट्रीय पर्व पूरे उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाया गया। हॉस्पिटल प्रांगण में आयोजित मुख्य समारोह में तिरंगा फहराया गया। इसके बाद सामूहिक राष्ट्रगान हुआ और परिसर "भारत माता की जय" व "वंदे मातरम" के नारों से गूंज उठा।

कार्यक्रम में हॉस्पिटल प्रबंधन, वरिष्ठ चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ और क्षेत्र के गणमान्य नागरिक शामिल हुए। इस अवसर पर हॉस्पिटल के डॉ. दिविक मित्तल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव का दिन नहीं है, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक बेहतर, सुलभ और किफायती स्वास्थ्य सुविधा पहुंचाने के संकल्प का दिन है।

राष्ट्रीय पर्व की खुशियों को मरीजों के साथ साझा करते हुए अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल और मिठाइयां वितरित की गईं। डॉक्टरों और स्टाफ ने वार्डों में जाकर मरीजों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। समारोह के अंत में उपस्थित अतिथियों, नागरिकों और अस्पताल कर्मचारियों के बीच मिष्ठान का वितरण भी किया गया।
उपस्थित लोगों ने शिवाय हॉस्पिटल द्वारा क्षेत्र में दी जा रही चिकित्सा सेवाओं और सामाजिक कार्यों की सराहना की। पूरा अस्पताल परिसर देशभक्ति के गीतों से सराबोर रहा।
MINAKSHI TIMES की संपादकीय टीम।
बालको में सुरक्षा संस्कृति को मिला नया बल, पांच वर्षों में 27,000 से अधिक लोगों को सुरक्षा प्रशिक्षण
गणेश उत्सव पर कोरबा पुलिस का ऑपरेशन आघात, 10 दिन में 407 बदमाशों पर कार्रवाई
थाना सिटी कोतवाली के नवीन भवन का लोकार्पण एवं ई-मालखाना का उद्घाटन
हसदेव-सर्वमंगला नदी घाट पर गूंजा स्वच्छता का संदेश, जनभागीदारी से चला सफाई अभियान
परिवहन विभाग की सक्रियता, नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर जुर्माना , 10 वाहनों से वसूला गया 22,300 रुपए
कोरबा में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ब्लड डोनेशन वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना , रक्तदान को मिलेगा नया विस्तार, जरूरतमंद मरीजों को समय पर उपलब्ध होगा सुरक्षित रक्त
टिप्पणियाँ