▪ Wednesday, 30 September 2026 स्थान पहचान रहे हैं...
ब्रेकिंग न्यूज़ गणेश उत्सव पर कोरबा पुलिस का ऑपरेशन आघात, 10 दिन में 407 बदमाशों पर कार्रवाई · परिवहन विभाग की सक्रियता, नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर जुर्माना , 10 वाहनों से वसूला गया 22,300 रुपए · कोरबा में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ब्लड डोनेशन वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना , रक्तदान को मिलेगा नया विस्तार, जरूरतमंद मरीजों को समय पर उपलब्ध होगा सुरक्षित रक्त · शिवाय हॉस्पिटल कोरबा: 600 ग्राम का नन्हा योद्धा! 25 हफ्ते में जन्म, 90 दिन NICU में जिंदगी की जंग… अब 2 किलो का होकर घर जाने को तैयार · सक्ती पुलिस को मिली बड़ी सफलता, मोबाइल और नकदी चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार सभी ब्रेकिंग न्यूज़ देखें
ब्रेकिंग न्यूज़ न्यूज़

स्वतंत्रता दिवस पर गांधी चौक में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने किया ध्वजारोहण

कोरबा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गांधी चौक, कोरबा में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रध्वज को सलामी दी। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित नागरिकों को प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से प्रेषित स्वतंत्रता दिवस का संदेश पढ़कर सुनाया तथा देश की स्वतंत्रता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अमर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

अपने संबोधन में जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि स्वतंत्रता हमें केवल अधिकार नहीं देती, बल्कि देश के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की जिम्मेदारी भी देती है। लोकतंत्र, संविधान, सामाजिक न्याय और आपसी भाईचारा ही हमारे स्वतंत्रता संग्राम की मूल भावना है। हमें मिलकर इन मूल्यों की रक्षा करते हुए देश और प्रदेश को मजबूत बनाने का संकल्प लेना चाहिए।

उन्होंने कहा कि आजादी के आंदोलन में महात्मा गांधी, पंडित जवाहरलाल नेहरू, सरदार पटेल, भगत सिंह, चंद्रशेखर आजाद सहित असंख्य स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना सर्वस्व न्योछावर किया। उनके संघर्ष और बलिदान के कारण ही आज हम स्वतंत्र भारत में अपने विचार व्यक्त करने और लोकतांत्रिक अधिकारों के साथ जीवन जीने के लिए स्वतंत्र हैं।

अग्रवाल ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें यह भी याद दिलाता है कि देश की प्रगति तभी सार्थक होगी, जब विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे और हर नागरिक को सम्मान, न्याय और समान अवसर मिले।

इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और प्रदेश की जनता एवं कोरबा वासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहाः “आइए, आज हम संकल्प लें कि देश की एकता और अखंडता, संविधान की गरिमा तथा लोकतंत्र की मजबूती के लिए सदैव एकजुट होकर कार्य करेंगे। यही हमारे स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।”

कोरबा जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष शहर मुकेश कुमार राठौर, ग्रामीण मनोज चौहान, महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी, पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद, पूर्व सभापति श्यामसुंदर सोनी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, पूर्व जिला अध्यक्ष शहर सपना चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष ए.डी. जोशी, पालूराम साहू, बसंत चन्द्रा, जिला महामंत्री गिरधारी बरेठ, मंडल अध्यक्ष मनीष शर्मा, जवाहर निर्मलकर, अश्वनी पटेल, पार्षद नारायण लाल कुर्रे, पूर्व पार्षद रामगोपाल यादव, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश पंकज, से निकिता खलखो के साथ ही बच्चू मखवानी, सुरेश पाहुजा, सांता मंडावे, ममता अग्रवाल, रवि खूंटे, मुस्लिम खान, समसुद्दीन खान, यशवंत चौहान, संतोष यादव, कुंजबिहारी साहू, टेकराम श्रीवास, राजेश यादव, राकेश चौहान, सुखनंदन सोनकर, झल ठाकुर, ओम प्रकाश महंत, मालती गवेल, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस के विभिन्न मोर्चा प्रकोष्ठों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

In-content Rectangle Ad · 728x90
स्वतंत्रता दिवस पर गांधी चौक में पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने किया ध्वजारोहण
Video Ad · Pre-roll / Mid-roll Ready
B
Birju bala

MINAKSHI TIMES की संपादकीय टीम।

टिप्पणियाँ

Comments are disabled for this post.

More News

बालको में सुरक्षा संस्कृति को मिला नया बल, पांच वर्षों में 27,000 से अधिक लोगों को सुरक्षा प्रशिक्षण1 day ago गणेश उत्सव पर कोरबा पुलिस का ऑपरेशन आघात, 10 दिन में 407 बदमाशों पर कार्रवाई5 days ago थाना सिटी कोतवाली के नवीन भवन का लोकार्पण एवं ई-मालखाना का उद्घाटन5 days ago हसदेव-सर्वमंगला नदी घाट पर गूंजा स्वच्छता का संदेश, जनभागीदारी से चला सफाई अभियान5 days ago परिवहन विभाग की सक्रियता, नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर जुर्माना , 10 वाहनों से वसूला गया 22,300 रुपए 5 days ago कोरबा में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ब्लड डोनेशन वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना , रक्तदान को मिलेगा नया विस्तार, जरूरतमंद मरीजों को समय पर उपलब्ध होगा सुरक्षित रक्त1 week ago एल्युमिनियम, ऊर्जा को दूर-दूर तक पहुँचाने वाली धातु1 week ago शिवाय हॉस्पिटल कोरबा: 600 ग्राम का नन्हा योद्धा! 25 हफ्ते में जन्म, 90 दिन NICU में जिंदगी की जंग… अब 2 किलो का होकर घर जाने को तैयार1 week ago