कोरबा। रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक फूलसिंह राठिया ने जिले में इलेक्ट्रिक सिटी बस सेवा प्रारंभ करने की मांग को लेकर कलेक्टर कोरबा को पत्र लिखा है। विधायक ने बताया कि उनके विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम नकटीखार, गोढ़ी, बेंदरकोना, करमंदी, बैसमा, तुमान मार्ग तथा कोरबा, उरगा, बैसमा, करतला, कुदमुरा, हाटी मार्ग पर प्रतिदिन सैकड़ों छात्र-छात्राओं, ग्रामीणों, किसानों एवं दैनिक मजदूरों का आवागमन होता है। सुव्यवस्थित सार्वजनिक परिवहन साधन यानि सिटी बस उपलब्ध न होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है और निजी वाहनों पर निर्भर रहना पड़ रहा है। विधायक राठिया ने जनहित को ध्यान में रखते हुए नवलिखार-गोढ़ी-बेंदरकोना-करमंदी-बैसमा-तिलकेजा-तुमान-लंबेद एवं कोरबा-उरगा-बैसमा-करतला-कुदमुरा-हाटी मार्ग पर यथाशीघ्र नियमित इलेक्ट्रिक सिटी बस का परिचालन शुरू कराने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की है, जिससे ग्रामीणों और छात्र-छात्राओं को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।
MINAKSHI TIMES की संपादकीय टीम।
बालको में सुरक्षा संस्कृति को मिला नया बल, पांच वर्षों में 27,000 से अधिक लोगों को सुरक्षा प्रशिक्षण
गणेश उत्सव पर कोरबा पुलिस का ऑपरेशन आघात, 10 दिन में 407 बदमाशों पर कार्रवाई
थाना सिटी कोतवाली के नवीन भवन का लोकार्पण एवं ई-मालखाना का उद्घाटन
हसदेव-सर्वमंगला नदी घाट पर गूंजा स्वच्छता का संदेश, जनभागीदारी से चला सफाई अभियान
परिवहन विभाग की सक्रियता, नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों पर जुर्माना , 10 वाहनों से वसूला गया 22,300 रुपए
कोरबा में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने ब्लड डोनेशन वैन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना , रक्तदान को मिलेगा नया विस्तार, जरूरतमंद मरीजों को समय पर उपलब्ध होगा सुरक्षित रक्त
टिप्पणियाँ